मिहिर की दर्दनाक मौत? नए प्रोमो ने तुलसी की किस्मत पर खड़े किए सवाल

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.36.51 PM 1

Entertainment : टीवी के सबसे चर्चित और आइकॉनिक शोज़ में शामिल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में जारी किए गए नए प्रोमो ने दर्शकों को भावनात्मक झटका दे दिया है। इस प्रोमो में अमर उपाध्याय द्वारा निभाए जा रहे मिहिर विरानी के किरदार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार होते दिखाया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। प्रोमो की शुरुआत गोवर्धन विरानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और शांति निकेतन हवेली में मचे कोहराम से होती है। परिवार की संपत्तियां नीलामी के कगार पर हैं और चारों तरफ तनाव का माहौल है। इसी बीच तुलसी मिहिर से बात करती नजर आती है और उसे समझाने की कोशिश करती है कि उसने जो फैसले लिए, वे किसी के बहकावे में आकर थे। तुलसी अपने परिवार और विरासत को बचाने की आखिरी कोशिश करती दिखती है।

इसके बाद कहानी एक फ्लैशबैक में जाती है, जहां मिहिर परिवार की हालत और तुलसी की मजबूरी पर गहराई से सोचते हुए नजर आते हैं। अचानक प्रोमो एक डरावना मोड़ ले लेता है। तूफानी रात में मिहिर नशे की हालत में एक सुनसान सड़क पर गाड़ी चलाता है। तेज रफ्तार में गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और वह स्पीड ब्रेकर पार करते हुए बिजली के खंभे से टकरा जाती है।  इस एक्सीडेंट के बाद का सीन बेहद भावुक कर देने वाला है। प्रोमो का अंत तुलसी के स्तब्ध चेहरे पर होता है, जब कोई पीछे से मिहिर का नाम पुकारता है। यही सीन दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल छोड़ देता है—क्या मिहिर की मौत हो चुकी है और क्या तुलसी एक बार फिर विधवा बनने वाली है?

हालांकि मेकर्स ने अभी तक मिहिर के किरदार को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी संभव है कि यह ट्रैक कहानी में ट्विस्ट लाने के लिए हो और मिहिर चमत्कारिक रूप से बच जाए। लेकिन फिलहाल फैंस सोशल मीडिया पर इस संभावित मौत को लेकर बेहद भावुक नजर आ रहे हैं।

Spread the love

gippy grewal struggle canada
Entertainment

कनाडा में $13 की नौकरी से शुरू हुआ सफर, आज सुपरस्टार हैं गिप्पी ग्रेवाल

gippy grewal struggle canada :पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बना दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे एक बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कहानी छिपी हुई है। गिप्पी ग्रेवाल […]

Spread the love
Read More
Conscientious Engineer
Entertainment

बाल कलाकार सचेत इंजीनियर अब डेंटिस्ट, अगला लक्ष्य पायलट

cr : साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे ज़मीन पर आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। आमिर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। फिल्म में दर्शील सफारी ने ईशान अवस्थी […]

Spread the love
Read More
Sanchita Ugale death case
Entertainment

संचिता उगले की मौत से सदमे में परिवार, पिता ने उठाए कई सवाल

Sanchita Ugale death case : टीवी और फिल्म जगत की उभरती अभिनेत्री संचिता उगले के निधन ने मनोरंजन उद्योग और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 22 वर्ष की उम्र में उनका अचानक दुनिया को अलविदा कह देना कई सवाल खड़े कर गया है। परिवार का कहना है कि संचिता पिछले […]

Spread the love
Read More