महोबा में सड़कों का तेजी से हो रहा पुनर्निर्माण, अधिकांश कार्य पूर्ण

Untitled 12 copy 22 scaled
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन कार्यों की पूर्ति के बाद जिले में 1131 किमी सड़कों का हो रहा पुनर्निर्माण
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड के निर्माण से आवागमन हुआ सुगम
  • शेष सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों को दिए गए निर्देश

महोबा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत महोबा जनपद में पाइपलाइन कार्यों के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का व्यापक अभियान चलाया गया है। अधिकांश सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने की दिशा में व्यपक कदम उठाए जा रहे हैं। इस विषय में, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाइपलाइन के कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों का हो रहा व्यापक पुनर्निर्माण

जनपद महोबा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पांच परियोजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगभग 1131 किलोमीटर सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया था। इनमें से लगभग 1118 किलोमीटर सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्रशासन के अनुसार सड़कों का पुनर्निर्माण संबंधित विभागों द्वारा मानकों के अनुरूप कराया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण

जिले के विभिन्न विकास खंडों में भी प्रक्रिया के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क पुनर्निर्माण कराया गया। चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 717 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण हुआ है, जबकि जनपद में कुल मिलाकर लगभग 706 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इन कार्यों का सत्यापन थर्ड पार्टी संस्था टीपीआई द्वारा किया जा रहा है तथा शेष सड़कों का निर्माण वर्तमान में प्रगति पर है।

शिकायतों के निस्तारण और आगे की कार्यवाही

ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिन गांवों में अभी कुछ सड़कें अधूरी हैं, वहां संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

Spread the love

Uttar Pradesh politics
Politics Uttar Pradesh

आवश्यकता है…BJP में एक अदद दलित नेता की

वैसे भी पार्टी में अपनों से ज्यादा ‘स्टपनी’ पर भरोसा अनुप्रिया, संजय, ओमप्रकाश, ब्रजेश सभी के सभी बाहरी                                                                           […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मलिहाबाद के आमों पर संकट, विदेशी बाजारों ने क्यों मोड़ा मुंह?

up mango export crisis :  उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के आम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। दशहरी आम की पहचान मलिहाबाद से जुड़ी हुई है और हर साल हजारों टन आम विदेशों में निर्यात किए जाते हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। जापान और […]

Spread the love
Read More
mathura chadhava janch
homeslider Uttar Pradesh

मथुरा चढ़ावा जांच की मांग तेज, फलाहारी बाबा ने CM योगी को खून से लिखा पत्र

mathura chadhava janch : भारत में धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की जांच को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच अब मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चढ़ावे की CBI जांच की मांग उठाई गई है। इस मामले ने राजनीतिक […]

Spread the love
Read More