DGP से मिले BJP MLA, कहा- नारको टेस्ट कराके दिलाएं न्याय

देहरादून। भाजपा की अंदरूनी राजनीति का एक नजारा देहरादून में देखने को मिला। अभी तक अवैध खनन, सुखवंत आत्महत्या केस व अपने अवैध निर्माण को लेकर कुमाऊं की तराई को गर्माने वाले भाजपा विधायक अरविन्द पांडे शुक्रवार को देहरादून पहुंच गए। दरअसल, कुछ दिन पहले एक शिकायत पर गदरपुर विधायक पांडे के रिश्तेदारों पर मुकदमे दर्ज हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों के नार्को टेस्ट की। मांग को लेकर पांडे ने डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। और डीजीपी से कहा कि शिकायत करने वाले और उनके परिजनों का नार्को टेस्ट करवाया जाए। अपने परिवार पर दर्ज झूठे और मनगढ़ंत मुकदमों के खिलाफ डीजीपी को पत्र सौंपा और कहा कि उनका और उनके परिवार का नार्को/ पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाए। यह भी कहा कि उन लोगों का भी टेस्ट हो, जिन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

डीजीपी सेठ से मुलाकात के बाद विधायक ने कहा कि “अगर मुझ पर या मेरे परिवार पर आरोप सही साबित हुआ तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।” विधायक पांडे ने कहा कि दोनों पक्षों की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। पत्र में अरविंद पाण्डेय ने कहा कि 20 जनवरी 2026 को उनके परिजनों के खिलाफ थाना बाजपुर में FIR संख्या 18/2026 दर्ज की गई, जो कि झूठे तथ्यों और राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जांच में दोनों पक्षों का पॉलीग्राफ, नार्को टेस्ट और हस्तलेख परीक्षण किया जाए। भाजपा विधायक पांडे ने कहा कि किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अडिग हैं। पांडे ने कहा कि “अगर किसान झूठ बोल रहा है तो अधिकारी क्यों फंसे? और अगर सच बोल रहा है तो दोषी क्यों बचें?

गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन ने अरविंद पांडे को एक अवैध निर्माण पर नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। इस मुद्दे पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत,सांसद अनिल बलूनी व विधायक मदन कौशिक गदरपुर जाने वाले थे। लेकिन बाद में यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। भाजपा विधायक ने कई पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने की बात कही थी। अवैध कब्जे, फ्राड, सुखवंत आत्महत्या व अवैध खनन को लेकर भाजपा विधायक पांडे अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं। शुक्रवार को दून में सीबीआई जांच व नार्को टेस्ट की मांग उठाकर पांडे ने पुलिस के सामने नयी चुनौती पेश कर दी है। पांडे के इस कदम से भाजपा में जारी खेमेबंदी के फिर से जोर पकड़ने की संभावना बनती दिख रही है।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More