150 अदद नशीले इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

Untitled 10 copy 24

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। पुलिस उपाधीक्षक बसन्त सिंह के पर्यवेक्षण में कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम बटईडीहा के पास से एक व्यक्ति के कब्जे से 150 अदद नशीला इंजेक्शन बरामद किया है। साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी 66 वीं वाहिनी की टीम ने सोनौली थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी आमिर खान के पास से एक प्लास्टिक के झोले में दो पन्नियों में प्रतिबंधित नशीली दवाईयां बुप्रेनोफिन 50 एम्पुल, डाइजीपाम 50 एम्पुल एवं प्रीमिथाजिन हाइड्रोक्लोराइड 50 एम्पुल बरामद किया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम में कोल्हुई थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व नागेन्द्र कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी एवं एसएसबी से 66 वीं वाहिनी के एएसआई अमित शर्मा के साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Maharashtra
Crime News Maharastra

पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

Maharashtra: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके से दो साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति पर अपने छोटे बेटे को फर्श पर पटकने और गर्म प्लेट से उसकी उंगलियां जलाने का आरोप लगा है। बच्चे की मां ने इस मामले में पुलिस से […]

Spread the love
Read More
Crime News

पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग इश्क लड़ाने लगी पांच बच्चों की मां

Shravasti : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों और सास को घर पर छोड़कर कथित तौर पर अपने बुआ के बेटे के साथ चली गई। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई गया हुआ था। पति के घर लौटने पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

पत्नी-बेटी की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में 70 साल के पति पर शक

Ballia  : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सामने आया मां-बेटी की हत्या का मामला जांच आगे बढ़ने के साथ बेहद चौंकाने वाला हो गया। घर में 65 वर्षीय मानती देवी और उनकी 22 वर्षीय दृष्टिबाधित बेटी गौरी की हत्या कर दी गई। शुरुआत में घर के मुखिया 70 […]

Spread the love
Read More