नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस जिस भारत-पाक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अब खतरे में नजर आ रहा है। एक ओर खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान पूरे टूर्नामेंट से ही हट सकता है, वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा तेज है कि अगर पाक टीम वर्ल्ड कप में उतरी भी, तो भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर सकती है। इस पूरे मसले पर PCB बेहद सतर्क रुख अपनाए हुए है और कोई भी कदम उठाने से पहले राजनीतिक, कानूनी और आर्थिक असर का गहराई से अध्ययन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री से मिले PCB चेयरमैन, बड़े फैसले की तैयारी
सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अहम मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े हर संभावित विकल्प पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि PCB किसी भी अंतिम फैसले से पहले सरकार के शीर्ष स्तर से मार्गदर्शन लेना चाहता है ताकि भविष्य में कोई कानूनी विवाद या वित्तीय नुकसान न उठाना पड़े। इतना ही नहीं, मोहसिन नकवी इस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ यूएई दौरे पर भी हैं और वहां भी वर्ल्ड कप को लेकर बातचीत हो चुकी है। आने वाले दिनों में वे PCB के एक पूर्व चेयरमैन से भी सलाह लेने की योजना बना रहे हैं।
ये भी पढ़े
सूर्यकुमार यादव की जोरदार वापसी, रैंकिंग में पाँच पायदान की छलांग
कब होगा पाकिस्तान का अंतिम फैसला?
ताजा रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सरकार और PCB इस मुद्दे पर बहुत जल्द निर्णय ले सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि
इस शुक्रवार तक या अगले सप्ताह सोमवार तक
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की स्थिति साफ हो सकती है। PCB हर पहलू—राजनीतिक दबाव, ICC के नियम, स्पॉन्सरशिप नुकसान और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया—सब कुछ तौलने के बाद ही कदम उठाना चाहता है।
भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार-सबसे बड़ा ट्विस्ट?
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान पूरे वर्ल्ड कप से हटने के बजाय सिर्फ भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इस विकल्प पर जमकर चर्चा हो रही है। सूत्रों का कहना है कि अगर पाक टीम अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत लेती है और टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति में पहुंच जाती है, तो भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करने का दबाव काफी बढ़ सकता है।
- भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी 2026 को होना तय है
- जो वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
ICC और ब्रॉडकास्टर्स को होगा बड़ा झटका?
अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है या टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाता है, तो इसका सीधा असर…
ये भी पढ़े
T20 सीरीज में संजू सैमसन फिर असफल, तीन मैचों में तीसरी बार फ्लॉप
- ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू
- स्पॉन्सरशिप डील्स
- टूर्नामेंट की लोकप्रियता
भारत-पाक मुकाबला ही ICC टूर्नामेंट्स का सबसे बड़ा पैसा कमाने वाला मैच होता है। ऐसे में इसका न होना वर्ल्ड कप के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
क्रिकेट से ज्यादा राजनीति हावी?
विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का यह रुख खेल से ज्यादा राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हो सकता है। पहले भी कई बार भारत-पाक रिश्तों का असर क्रिकेट पर देखने को मिला है।
-
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं,
-
भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगा या बहिष्कार करेगा
-
ICC इस पर क्या रुख अपनाता है,
