बरेली में प्रेम विवाह के दो महीने बाद युवक की गला दबाकर हत्या, पत्नी पर गंभीर आरोप

file 7c49635fea084c45172a3cba1845362f

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के महज दो महीने बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे मामले ने हत्या का रूप ले लिया है। मृतक के परिजनों ने युवक की पत्नी पर गला दबाकर हत्या कराने का आरोप लगाया है।

यह मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र की गिरजाशंकर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 33 वर्षीय जितेंद्र का शव सोमवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

शुरुआत में पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन सोमवार शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट में जितेंद्र की मौत का कारण गला दबाया जाना बताया गया है। इसके बाद परिजनों ने सीधे तौर पर जितेंद्र की पत्नी ज्योति प्रजापति पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र ने 25 नवंबर 2025 को दुर्गा नगर बारादरी निवासी ज्योति प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार का आरोप है कि ज्योति जितेंद्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

चकराता में भारी बर्फबारी में फंसे 80 पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गये

घटना के बाद से आरोपी पत्नी का व्यवहार भी संदेह के घेरे में बताया जा रहा है। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

इस संबंध में सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से भी एक अन्य घरेलू विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है। चक अब्बास नगर में किराये पर रह रही 30 वर्षीय महिला मुस्कान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मुस्कान अपने पति शारिक और 12 वर्षीय बेटे के साथ याकूब के मकान में रह रही थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद शारिक घर से चला गया। रात में मुस्कान ने छत पर कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है, फिलहाल किसी तरह का आरोप दर्ज नहीं किया गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नौकरी और व्यापार में किसे मिलेगा लाभ

मेष : आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। वृषभ  : आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम […]

Spread the love
Read More
SDRF
Crime News

चिनहट: नहाने गए तेज बहाव में बह गया मासूम, दूसरे दिन भी नहीं मिला

SDRF टीम के साथ पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सनी का पता नहीं लगा ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा नहर की शाखा खारजा में नहाते समय 13 वर्षीय मासूम छात्र सनी कुमार बह गया। तेज बहाव के चलते वह गहराई में समा गया। […]

Spread the love
Read More
Mohanlalganj rape case
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

बहला-फुसलाकर होटल ले गई महिला, आरोपी ने किया दुष्कर्म सनसनीखेज मामले का खुलासा, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Mohanlalganj rape case : मोहनलालगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर PGI क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म के मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को दो […]

Spread the love
Read More