चकराता में भारी बर्फबारी में फंसे 80 पर्यटक सुरक्षित बाहर निकाले गये

Untitled 15 copy 16

नया लुक ब्यूरो

चकराता। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते लोखंडी में फंसे करीब 80 पर्यटक आखिरकार सकुशल बाहर निकल आए हैं। त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम जाने के कारण यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था, जिससे पर्यटक कई दिनों तक रास्ते में फंसे रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को अचानक हुई भारी बर्फबारी के बाद हालात बिगड़ गए और कोटीकनासर से चकराता तक करीब 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क पर जमी मोटी बर्फ के कारण वाहनों की आवाजाही असंभव हो गई, जिससे पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हो गए।

स्थानीय होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान और रोहन राणा ने बताया कि पर्यटकों को होटल और अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया था। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। सोमवार शाम को लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बर्फबारी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से पहले मौसम और सड़क स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More