कोडीन कफ सिरप नेटवर्क पर यूपी पुलिस का शिकंजा

untitled

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार पर यूपी पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे को सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इस मामले में वांछित था और उसकी तलाश बीते कई महीनों से की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विकास सिंह नरवे कोडीन कफ सिरप की अवैध सप्लाई और नेटवर्क संचालन में अहम भूमिका निभा रहा था। उसे गुप्त सूचना के आधार पर सिद्धार्थनगर में दबिश देकर पकड़ा गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे रैकेट से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

इससे पहले रविवार को मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल विनोद अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया था। क्राइम ब्रांच और कानपुर के कलक्टरगंज थाना पुलिस ने उसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से दबोचा था। विनोद अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

ANTF यूनिट बाराबंकी: दो करोड़ 35 लाख के अवैध मादक पदार्थ के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

विनोद अग्रवाल, कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर इलाके का निवासी है और वह मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स नामक फर्म का संचालक बताया गया है। जांच में सामने आया है कि उसने 65 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित 12 राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की।

खाद्य आयुक्त की चार टीमों ने पहले ही बिरहाना रोड स्थित उसकी दुकान और कोपरगंज के गोदाम पर छापा मारकर करोड़ों रुपये की कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट्स जब्त की थीं। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Aban's post-mortem report
Crime News Uttar Pradesh

अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर समेत शरीर पर मिले 23 गंभीर घाव

Aban’s post-mortem report : माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डॉक्टरों के पैनल की जांच में अबान के शरीर पर 23 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

गुडंबा: सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर से चेन छीनी

बाइक सवार लुटेरे वारदात के बाद फरार, नाकेबंदी के बावजूद पुलिस खाली हाथ सेक्टर जे जानकीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लुटेरों के निशाने पर है। गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति के गले से मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन छीन […]

Spread the love
Read More
homeslider Life Style

Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां

National Handloom Day 2026 : भारत की पहचान सिर्फ उसकी विविध संस्कृतियों और परंपराओं से ही नहीं, बल्कि यहां की सदियों पुरानी हस्तकरघा कला से भी है। गांवों, कस्बों और छोटे शहरों में आज भी हजारों कारीगर अपने हाथों से खूबसूरत कपड़े और डिजाइन तैयार कर रहे हैं। खासतौर पर भारतीय हैंडलूम साड़ियां अपनी कला, […]

Spread the love
Read More