ANTF यूनिट बाराबंकी: दो करोड़ 35 लाख के अवैध मादक पदार्थ के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Untitled 11 copy 18
  • 770 ग्राम आर्गेनिक हाइड्रोपोनिक बीड्स (OG) , वर्ना कार, टाटा हैरियर कार, छह मोबाइल फोन, एक आईफोन व 1,02,514 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एकला बाजार के पास से ANTF  यूनिट बाराबंकी की टीम ने छह बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 770 ग्राम आर्गेनिक हाइड्रोपोनिक बीड्स (OG) 1,025 किलो ग्राम हेरोइन, दो महंगी कार, छह मोबाइल फोन, एक आईफोन व 1 02, 514 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध मादक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

ANTF  के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली छह लोग वर्ना कार व टाटा हैरियर कार में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखकर गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एकला बाजार के पास मौजूद हैं और कहीं सप्लाई करने जाने वाले हैं। इस सूचना पर ANTF टीम ने घेरेबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया। छानबीन में तस्करों की कार से दो करोड़ 35 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुई है।

आरोपितों की पहचान गोरखपुर जिले के खजनी निवासी शमशाद, गोला बाजार थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौली निवासी श्याम मोहन यादव, देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के निबा निवासी संतोष पाण्डेय, गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता, गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर निवासी राहुल दुबे व गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित मलाव निवासी मनोज चौरसिया के रूप में हुई है। ANTF  के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन का कहना है कि पकड़े गए सभी तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग बड़हलगंज निवासी एक तस्कर के पास से थोक भाव खरीदकर लाते हैं और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अपने-अपने इलाके में ग्राहक तलाश कर बेचते हैं। इंस्पेक्टर एएनटीएफ अयनुद्दीन ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Greater Noida road accident
Crime News National Uttar Pradesh

अवध ग्रीन कट पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो 19 वर्षीय युवकों की मौत

तेज रफ्तार कार बनी काल Greater Noida road accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 19 वर्षीय दो युवकों की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

अतीक के छोटे बेटे अबान की कार हादसे में मौत

The death of Aban Ahmed : उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More
Panchkula murder
Crime News Hariyana National

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शव छिपाने की कोशिश CCTV से हुई बेनकाब

पंचकूला में सनसनीखेज वारदात Panchkula murder case: हरियाणा के पंचकूला से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-21 में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल सिंह की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की गुत्थी […]

Spread the love
Read More