WhatsApp में जल्द आ सकता है ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल, विज्ञापन हटाने का मिलेगा विकल्प

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत यूजर्स भुगतान करके विज्ञापन-मुक्त अनुभव पा सकेंगे। जानकारी के अनुसार, WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.3.9 के कोड में ऐसे नए स्ट्रिंग्स पाए गए हैं, जो इस बात के संकेत देते हैं कि Status और Channels सेक्शन से विज्ञापन हटाने के लिए सब्सक्रिप्शन विकल्प उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आने वाले समय में WhatsApp के Update Tab में विज्ञापन दिख सकते हैं, जबकि जो यूजर्स विज्ञापन नहीं देखना चाहेंगे, उनके लिए पेड सब्सक्रिप्शन एक विकल्प हो सकता है। फिलहाल इस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत और फीचर्स को लेकर सीमित जानकारी ही सामने आई है। गौरतलब है कि बीते साल Meta ने WhatsApp के Status और Channels सेक्शन में विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की थी, जिस पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई थी। WhatsApp लंबे समय से अपने साफ-सुथरे और सरल यूजर इंटरफेस के लिए जाना जाता है, ऐसे में ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन मॉडल उन यूजर्स के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है जो बिना किसी बाधा के ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

WhatsApp की शुरुआत साल 2009 में Jan Koum और Brian Acton ने की थी। साल 2010 में इंस्टेंट मैसेजिंग और 2011 में ग्रुप चैट फीचर जोड़ा गया। एंड्रॉयड और iOS पर तेजी से लोकप्रिय होने के बाद साल 2014 में Facebook (अब Meta) ने WhatsApp को करीब 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहित किया था। कंपनी अगर इस पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल को लॉन्च करती है, तो आने वाले दिनों में इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

Crime News homeslider

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई नया लुक डेस्क नई दिल्ली/मुंबई। राजधानी दिल्ली और मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों […]

Read More
homeslider International

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

10 दिनों से जारी भारी बारिश ने मचाई तबाही पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 10 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

अमेरिकी पायलट को दुश्मन के बीच से सुरक्षित निकालने की कहानी बताएंगे ट्रंप नया लुक डेस्क वॉशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस ईरान में अमेरिकी सेना द्वारा चलाए गए एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर होगी। अमेरिकी समयानुसार […]

Read More