बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में मचा घमासान

6a69c122eebe87a2c61aa47f0acc9c051769260523566975 original

आईसीसी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर अगर किसी देश पर पड़ा है तो वह है पाकिस्तान। बांग्लादेश के बाहर होने के तुरंत बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बयान और गतिविधियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आईसीसी के फैसले के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 24 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया कि पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी या नहीं, इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार से बातचीत के बाद ही कोई फैसला होगा। उनके इस बयान ने साफ संकेत दिया कि क्रिकेट से ज्यादा यह मामला अब राजनीतिक दिशा में जा चुका है।

हालांकि, इस बयान के ठीक अगले दिन यानी 25 जनवरी को पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। स्क्वाड की घोषणा के बाद सवाल उठा कि जब टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय है, तो फिर टीम का ऐलान क्यों किया गया? इस सवाल का जवाब पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सेलेक्टर्स का काम टीम चुनना है, न कि यह तय करना कि टूर्नामेंट खेला जाएगा या नहीं। आकिब जावेद के मुताबिक, पीसीबी ने आईसीसी की तय समयसीमा के भीतर स्क्वाड घोषित किया है और अब आगे का फैसला सरकार करेगी।

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

एशियन गेम्स में भारत ने गाड़े झंडे, 11 वें दिन दो और गोल्ड

New Delhi: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 11वें दिन भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक व्यक्तिगत गोल्ड जीता, जबकि भारतीय महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने एथलेटिक्स में देश को […]

Spread the love
Read More
Sports

गिल की कप्तानी पर अश्विन को था शक, अब हुए हैरान

Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में गिल और विराट कोहली ने शतकीय […]

Spread the love
Read More