श्रीनंदा देवी राजजात कि तिथि को लेकर बना संशय समाप्त, अब 2027 में आयोजित होगी यात्रा

Untitled 3 copy 29

नया लुक ब्यूरो

चमोली। श्रीनंदा देवी राजजात कि तिथि को लेकर बना संशय आखिरकार खत्म हो गया है। अब नंदा देवी राजजात 2027 में आयोजित होगी, आज बसंत पंचमी के अवसर पर नंदा देवी मंदिर नौटी में राजकुंवर डॉ राकेश कुंवर ने इसकी विधिवत घोषणा की। वहीं बताया कि 2027 की बसंत पंचमी को यात्रा का दिनपट्टा जारी होगा। इस अवसर पर  नंदादेवी राजजात यात्रा को अगले साल आयोजित करने के लिए नौटी में मनौती मांगी गई। इसके बाद छंतोली को शैलेश्वर शिवालय में स्थापित कर दिया गया। नंदादेवी राजजात अगले साल आयोजित करने के लिए नौटी मंदिर में कांसुवा के राजवंशी कुंवरों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक स्वर से भगवान से अगले साल नंदा राजजात आयोजित करने की मनौती मांगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना के शामिल होकर भगवान से शिव तथा मां नंदा से अगले साल की नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन की कामना की। इस आशय की विधिवत घोषणा राजकुंवर डा. राकेश कुंवर ने की। महामंत्री भुवन नौटियाल समेत अन्य लोगों की मौजूदगी ने की। महामंत्री भुवन नौटियाल समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में अगले साल की राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं को हर पड़ाव पर बेहतर बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। धार्मिक विधि विधान के साथ छंतोली को शैलेश्वर में मंदिर में स्थापित कर दिया गया।

इस तरह पूर्व स्थगन की घोषणा पर कांसुवा-नौटी की नंदादेवी राजजात समिति अपने फैसले पर अड़िग रही। तर्क दिया गया कि मलमास के चलते इस साल राजजात यात्रा का संचालन संभव नहीं है। नंदा देवी राजजात समिति नौटी के महामंत्री भुवन नौटियाल का कहना है कि वर्ष 2026 में श्रीनंदा राजजात केवल प्रस्तावित थी. राजजात की घोषणा मनौती में ही की जाती है। इसलिए आज तय किया गया कि राजजात 2027 में होगी। वर्ष 2024 में पहला अनुष्ठान मौडवी और उसके बाद अब दूसरा अनुष्ठान मनौती का चल रहा है। मनौती में ज्योतिष गणना के अनुसार वर्ष 2027 में श्रीनंदा राजजात करने की घोषणा मनौती के दौरान की जाएगी। साथ ही वर्ष 2027 की वसंत पंचमी को श्रीनंदा देवी राजजात का दिनपट्टा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Spread the love

Passport
Analysis homeslider National

पासपोर्ट भी नहीं तो फिर क्या? नागरिकता के उलझे तारों में फंसा आम आदमी

Passport भारत में नागरिकता को लेकर चल रही हालिया बहस ने एक ऐसी गहरी कानूनी और सामाजिक पहेली को जन्म दिया है, जिसे सुलझाना अब आम नागरिक के लिए अनिवार्य हो गया है। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा दिवस पर जो स्पष्टीकरण दिया, उसने देश भर के मध्यम वर्ग में खलबली मचा […]

Spread the love
Read More
Ketan Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 10 घंटे की पूछताछ में साहिल गोयल ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Murder Case पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं। मामले में सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी […]

Spread the love
Read More
CBSE
Education homeslider National

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CBSE रिवैल्यूएशन छात्रों को मिली राहत…जानें पूरी गाइडलाइन

CBSE दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 से अधिक प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए कोर्स में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। CUET स्कोर के आधार पर होगा […]

Spread the love
Read More