इंडिगो ने छोड़े 717 स्लॉट, अन्य एयरलाइनों को मिला मौका

indigo

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों पर 717 उड़ान स्लॉट खाली कर दिए हैं। इन स्लॉट्स को लेकर अब नागर विमानन मंत्रालय ने अन्य एयरलाइनों से आवेदन मांगे हैं, ताकि इन समयों का उपयोग कर घरेलू उड़ानों का संचालन किया जा सके।

खाली किए गए स्लॉट्स में से 364 दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे छह बड़े मेट्रो एयरपोर्ट्स से जुड़े हैं। इनमें हैदराबाद और बेंगलुरु में सबसे अधिक स्लॉट उपलब्ध हुए हैं। ये स्लॉट जनवरी से मार्च की अवधि के लिए छोड़े गए हैं।

दरअसल, दिसंबर की शुरुआत में इंडिगो के परिचालन में भारी अव्यवस्था देखने को मिली थी। बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और विलंबित होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में 10 प्रतिशत की कटौती का आदेश दिया था। इसी फैसले के चलते इंडिगो को कई मार्गों पर उड़ानें रोकनी पड़ीं।

कटौती से पहले इंडिगो को रोजाना 2,144 उड़ानें संचालित करने की अनुमति थी, जो घटकर 1,930 रह गई। दिसंबर के पहले सप्ताह में इंडिगो की 2,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई थीं, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए थे।

हालांकि, विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम अवधि के लिए स्लॉट लेना अन्य एयरलाइनों के लिए आसान नहीं होगा। नए रूट की योजना, क्रू और विमान की उपलब्धता जैसी चुनौतियां इसमें बड़ी बाधा हैं। इसके बावजूद मंत्रालय को उम्मीद है कि कुछ एयरलाइंस इन स्लॉट्स में रुचि दिखा सकती हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More
Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More
Education National

बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल, ‘खुली बात’ AI चैटबॉट करेगा पैरेंट्स की मदद

AI WhatsApp Chatbot : बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और माता-पिता व देखभाल करने वालों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मिसिंग लिंक ट्रस्ट (MLT) ने एक नई पहल शुरू की है। संस्था ने Capgemini India के सहयोग से ‘खुली बात’ नाम से AI आधारित WhatsApp चैटबॉट लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य […]

Spread the love
Read More