आज बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? जानें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और पटना में मौसम का अलर्ट

24 january weather prediction 1769219507

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से ठंड के साथ-साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक इसका असर साफ दिखाई देगा। कहीं हल्की बारिश लोगों को राहत देगी तो कहीं ठंडी हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिनभर 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना कम है, लेकिन ठंड का असर साफ महसूस किया जाएगा।

लखनऊ का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जयपुर में बढ़ेगी सर्दी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह और रात में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। बारिश की संभावना कम है, लेकिन सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं।

KYC, eKYC और CKYC में क्या है फर्क? आसान भाषा में समझें तीनों की पूरी प्रक्रिया

 

पटना का मौसम

बिहार की राजधानी पटना में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकल सकती है, जिससे हल्की राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

IMD के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात भी हो सकता है। 26 से 28 जनवरी के बीच एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

तापमान में कितनी गिरावट?

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा और फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी संभव है।

Spread the love

National Forgiveness Day
homeslider International

राष्ट्रीय क्षमा दिवस आज: जानिए क्यों खास है यह दिन और क्या है इसका महत्व

क्षमा और नई शुरुआत का संदेश देता है राष्ट्रीय क्षमा दिवस National Forgiveness Day राष्ट्रीय क्षमा दिवस हर साल 26 मई को मनाया जाता है। यह विशेष जागरूकता दिवस कानूनी व्यवस्थाओं और व्यक्तिगत संबंधों दोनों में क्षमा की शक्ति और महत्व को स्वीकार करने के लिए समर्पित है। संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास के महत्वपूर्ण […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भविष्यफल

Horoscope मेष : प्रत्यक्ष टकराव के बजाय आज आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। […]

Spread the love
Read More
Rubio
homeslider

रूबियो का दिल्ली दौरा: एजेंडे में सबसे ऊपर रही भारत-अमेरिका ट्रेड डील

Rubio अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा (23-26 मई) पर हैं। उन्होंने यहां हैदराबाद हाउस में अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस. जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाली बहुप्रतिक्षित ट्रेड डील पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसकी पुष्टि रूबिया के बयान […]

Spread the love
Read More