UP Day 2026: सीएम योगी बोले—संघर्ष से ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश, विकास की नई पहचान

5185390 9

Lucknow: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक विशेष वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। कभी नीतिगत उपेक्षा और अव्यवस्था से जूझने वाला राज्य आज भारत की आर्थिक प्रगति का मजबूत ग्रोथ इंजन बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश अनंत संभावनाओं से भरा राज्य है, जिसने संघर्ष और गलत नीतियों की जंजीरों को तोड़ते हुए विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि राज्य अब ‘बीमारू’ की छवि से बाहर निकलकर निवेश, उद्योग और रोजगार का बड़ा केंद्र बन गया है। वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या की मर्यादा, काशी की शाश्वत चेतना और ब्रज धाम की भक्ति भावना ने सदियों से भारत की आत्मा को दिशा दी है। उत्तर प्रदेश साहित्य, संगीत, कला और अध्यात्म का ऐसा केंद्र रहा है, जिसने देश की सांस्कृतिक चेतना को जीवंत बनाए रखा।

सीएम योगी ने गवर्नेंस सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और पारदर्शी प्रशासन के कारण कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। राज्य में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए MSME प्रोत्साहन, श्रम सुधार, डी-रेगुलेशन और स्टार्टअप नीति जैसे कदम उठाए गए हैं। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना ने स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ा है। महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और रोजगार योजनाओं के जरिए महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ी है। स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल हेल्थ और टेक्नोलॉजी के विस्तार से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, रेल, जलमार्ग और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से उत्तर प्रदेश आज लॉजिस्टिक्स और बिजनेस हब के रूप में उभर रहा है। अयोध्या, काशी, प्रयागराज और संभल जैसे धार्मिक स्थलों में विकास के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण भी देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने राजस्व घाटे से बाहर निकलकर राजस्व सरप्लस राज्य बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि उपद्रव से उत्सव तक का यह सफर राज्य की बदली हुई पहचान को दर्शाता है।

अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और मजबूत करने की अपील की और उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दोहराईं।

Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More