चिनहट: युवक ने लगाई फांसी, शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे के सहारे लटका मिला

ExecuteNayaLook
  • पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • कमता क्षेत्र के अजय नगर में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के में एक युवक ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़े

नगराम: महिला के बाद अब युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका

चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र स्थित अजय नगर में मकान नं 631/251 निवासी 31 वर्षीय अखिलेश यादव पुत्र शत्रुघ्न यादव परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह अखिलेश यादव गुरुवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे।शुक्रवार सुबह देर तक न उठने पर घरवालों ने आवाज दी, लेकिन कमरे के भीतर से कोई आहट न मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दंग रह गए।

ये भी पढ़े

बुरी आदतों में सबसे खतरनाक है यह आदत, पूरे शरीर में फैलाता है जहर—डॉक्टरों ने दिया चेतावनी!

अखिलेश का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे के सहारे झूल रहा था। यह मंजर देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

अतीक के छोटे बेटे अबान की कार हादसे में मौत

The death of Aban Ahmed : उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि […]

Spread the love
Read More
Panchkula murder
Crime News Hariyana National

रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शव छिपाने की कोशिश CCTV से हुई बेनकाब

पंचकूला में सनसनीखेज वारदात Panchkula murder case: हरियाणा के पंचकूला से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-21 में रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन लाल सिंह की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड की गुत्थी […]

Spread the love
Read More
Tarun Tejpal
Crime News National

दुष्कर्म केस में तरुण तेजपाल दोषी, ट्रायल कोर्ट का बरी करने का आदेश रद्द

तरुण तेजपाल को बड़ा झटका Tarun Tejpal rape case: तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। गोवा में बॉम्बे हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें वर्ष 2021 में उन्हें सभी […]

Spread the love
Read More