CM योगी के ‘कालनेमी’ बयान से भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

avimukteshwaranand yogi adityanath 1769144998

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कालनेमी’ वाले बयान ने सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। इस बयान पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और मेला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माघ मेला में स्नान को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सनातन धर्म, संतों की पहचान और प्रशासनिक रवैये तक पहुंच गया है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या के दिन से ही प्रयागराज के संगम तट पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐलान किया है कि वह बसंत पंचमी का स्नान भी नहीं करेंगे। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है और सरकार उस अपराध का संज्ञान लेने के बजाय बयानबाजी में लगी हुई है।

‘मेरे साथ अपराध हुआ, बयानवीर न बनें’

सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि अब देश की जनता जान चुकी है कि ‘कालनेमी’ कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे किसी तरह का सुख नहीं भोग रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सत्ता की गद्दी पर बैठे हैं। ऐसे में बयान देने से पहले यह देखा जाना चाहिए कि वास्तव में अपराध किसने किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर देने से वह संतुष्ट नहीं होंगे। उनके अनुसार, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

असम के कोकराझार जिले में हिंसा, सेना तैनात, इंटरनेट बंद

मेला प्रशासन पर भी उठे सवाल

शंकराचार्य ने मेला प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से माघ मेले में आते रहे हैं, लेकिन इस बार उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। उनका कहना है कि पहले संतों को शिविर की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब उन्हें नोटिस भेजकर अपमानित किया जा रहा है।

प्रशासन ने मौनी अमावस्या के दिन बैरियर तोड़ने और भीड़ में बग्घी ले जाने के आरोप में शंकराचार्य को नोटिस भेजा था। नोटिस में यह भी कहा गया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो मेला क्षेत्र में दी गई जमीन और सुविधाएं वापस ली जा सकती हैं।

CM योगी के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, सीएम योगी ने हाल ही में कहा था कि कुछ लोग धर्म की आड़ में सनातन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे ‘कालनेमी’ तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। इसी बयान को शंकराचार्य ने अपने ऊपर निशाना मानते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी।

इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य से स्नान करने और विवाद को समाप्त करने की अपील की है। हालांकि, शंकराचार्य अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहे हैं।

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More