सरकारी धनराशि को चुना लगाने वाला गिरफ्तार

  • 42 लाख अधिक रुपए गायब मिलने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आर्थिक अपराध संगठन द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तत्कालीन अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे को सरकारी रकम गायब करने के मामले टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बी 912 सेक्टर ए सीआईडी कालोनी महानगर में बीते 26 अगस्त 2013 को फर्म सिमरन फार्मा दुकान नंबर यूजीसी न्यू मेडिसिन अमीनाबाद के मालिक बलजीत सिंह से 52,49,000 रुपए जब्त किए गए थे।

जिसे संबंधित विभाग ने 16 जून 2015 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय में जमा किया था। विभाग ने माल खाना में रखी कैश पेटी को खोला तो अफसर दंग रह गए। देखा कि 42,23,100 रुपए गायब मिले। बताया जा रहा है कि इस मामले की विभाग ने गहनता से छानबीन की तो कुल पांच लोग दोषी पाए गए। दोषी मिलते ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तत्कालीन आसूचना अधिकारी के खिलाफ महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

Crime News

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गौकशी और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी दिनों से फरार चल रहे गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को पुलिस ने बुधवार को जौनपुर जिले से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस […]

Read More
Crime News

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार […]

Read More
Crime News

इटौंजा’ गोदाम में विस्फोटक रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नष्ट की जाएगी पटाखा सामग्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा कस्बे में विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों के नाम इमरान, आदिल और अबरार हैं। पुलिस के मुताबिक, […]

Read More