उत्तराखंड में तैयार कुर्सी पर विराजमान होंगे उत्तर प्रदेश के CM योगी

Untitled 3 copy 17
  • उत्तराखंड कर्नल कोठियाल ने मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर जाकर, उन्हें यह कुर्सी सौंपी

लखनऊ। यूपी के सीएम और गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड कनेक्शन और मजबूत हो गया है। उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (कर्नल रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने योगी आदित्यनाथ को गोरक्षपीठ गद्दी के महंत के तौर पर चकराता में तैयार देवदार की विशेष कुर्सी भेंट की है। कर्नल कोठियाल ने मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर जाकर, उन्हें यह कुर्सी सौंपी है।

कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि केदारनाथ पुननिर्माण प्रोजेक्ट के दौरान, केदारनाथ में बड़े पैमाने पर देवदार की लकड़ी का भी इस्तेमाल हुआ था। इसमें से कुछ लकड़ी बची हुई है। उन्हें यह लकड़ी किसी पवित्र स्थल में इस्तेमाल करने का विचार आया। इसी क्रम में उन्होंने योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष कुर्सी तैयार की है। आर्किटेक्ट कृष्ण कुडियाल ने इसके लिए उत्तराखंड के मंदिरों के वास्तुशिल्प का अध्ययन किया। इसी आधार पर फाइनल डिजाइन तैयार हुआ, जिसे चकराता के पास कोटा गांव के परम्परागत काष्ठ कारीगर ने करीब 15 दिन की मेहनत के बाद तैयार किया। कुर्सी के दोनों हत्थों पर सिंह आकृति उभारी गई है, जो शक्ति का प्रतीक हैं।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

जबकि पीछे की तरफ उत्तराखंड के मंदिरों पर नजर आने वाली नक्काशी को उभारा गया है। फार्म में भी योगी का पसंदीदा भगवा रंग इस्तेमाल किया गया है। कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि कुर्सी में मुख्य तौर पर महासू मंदिर की काष्ठ कला को समाहित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ को यह कुर्सी बतौर महंत सौंपी गई है, जो उन्हें बहुत पसंद आई है। यही कारण है उन्होंने इस कुर्सी को गोरखनाथ मंदिर के मुख्य सभागार में स्थापित की है। सबसे खास बात यह है कि इससे पूरे हॉल में देवदार की सौंधी सुगंध भी फैल रही है। विदित है कि योगी आदित्यनाथ मूल रूप से पौड़ी जिले में यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के निवासी हैं।

ये भी पढ़े

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

कौन है कर्नल कोठियाल

कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ पुन:निर्माण प्रोजेक्ट का चेहरा रहे हैं। 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद धाम के पुन:निर्माण में उन्होनें अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें असफलता हाथ लगी। कर्नल कोठियाल इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए, वर्तमान में वो राज्यमंत्री स्तर के दर्जाधारी हैं। जबकि आर्किटेक्ट कृष्ण कुडियाल दून स्कूल से पास आउट होने के बाद, रुड़की आईआईटी से पासआउट हैं।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

भैंस के बहाने योगी-अखिलेश की सियासत

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन महीने बाकी हैं, लेकिन नेताओं की जुबान बता रही है कि 2027 की लड़ाई का दबाव अभी से सिर चढ़कर बोलने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव पर हमला करने के लिए भैंस का सहारा लेना पड़ा और अखिलेश को अपने बचाव में भगवान […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More