कानपुर: पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, कहा- साहब…मैंने अपनी का कत्ल कर दिया है,

hatya NayaLook
  • सुनते ही पुलिस आई सकते में, किया गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जमीन-जायदाद और प्रेम प्रसंग को लेकर यूपी में खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते सालों और और हाल ही में हुई कई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर थाने की दहलीज पर पहुंचा और कहा कि साहब मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दिया है। यह भी कहा मैं खुद चलकर आया हूं गिरफ्तार कर लीजिए। उसकी बातें सुनकर पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि महाराजपुर क्षेत्र के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पाली क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में किराए पर रहता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फतेहपुर जनपद के ग्राम मोहनपुर पोस्ट शाह का निवासी है और किराए पर ऑटो चलाकर जीवन यापन करता। आरोपी सचिन सिंह ने कहा कि बीते अगस्त माह में गांव की ही रहने वाली श्वेता सिंह से घर वालों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पहले सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी करने गया था, जहां पर करीब एक माह रुकने के बाद वापस महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित एक किराए के कमरे पर रहने लगा था।

बताया जा रहा है कि पत्नी दो युवकों के साथ बैठी बैठी हुई थी और 13 जनवरी को वह किसी काम से फतेहपुर जनपद के चौडगरा गया हुआ था। जब अचानक शुक्रवार तथा शनिवार की रात मकान के नीचे का शटर उठाकर ऊपर कमरे में पहुंचा, तो वहां पर देखा की पत्नी दो युवकों के साथ बिस्तर पर बैठी हुई थी, जिसको देखकर आरोपी ने अपना आपा खो दिया और विवाद होने लगा। आरोपी पति सचिन ने कहा कि उसकी पत्नी श्वेता और दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और बौखलाए पति ने श्वेता की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास बैठे दो युवक और एक सामने कमरे में रहने वाले युवक को चौकी ले गई। जब पति वापस कमरे में लौटा, तो श्वेता ने धमकी दी कि उनको सुबह छुड़ा लूंगी, लेकिन अब तुम नहीं बचोगे। इसी बात से नाराज पति सचिन ने श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि युवक पास के ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। उनके मोबाइल से कई बार खाते में रुपये भेजे गए थे और जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने अपनी नानी द्वारा रुपये भेजे जाने की बात कही थी। आरोपी ने कहा कि उसकी काफी पहले से शक था। शनिवार सुबह तड़के हत्या कर थाने पहुंच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More