SLI को लेकर जीतू राय ने कहा- यह भारत में शूटिंग का नया चेहरा

Untitled 8 copy 14

नई दिल्ली। भारतीय शूटिंग के दिग्गज और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित जीतू राय का मानना है कि आगामी शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (SLI) देश में शूटिंग खेल की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगी। उनका कहना है कि यह लीग न केवल खेल की पहुंच को व्यापक बनाएगी बल्कि भारतीय निशानेबाजों के प्रतिस्पर्धात्मक स्तर को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। शुक्रवार को SLI की फ्रेंचाइजी यूपी प्रोमेथियंस के लॉन्च के मौके पर जीतू राय ने कहा कि यह लीग शूटिंग को आम दर्शकों से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत में शूटिंग का एक नया चेहरा है। यह ऐसा मंच है, जहां दुनिया भर के लोग शूटिंग को देख सकेंगे। भले ही किसी को इस खेल की ज्यादा जानकारी न हो, फिर भी वह इसे देखकर समझ सकता है और अपने भीतर छुपी रुचि व प्रतिभा को पहचान सकता है।

जीतू राय भारत के सबसे सफल पिस्टल निशानेबाजों में से एक रहे हैं। पूर्व विश्व नंबर-1 राय ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में कई स्वर्ण पदक जीते और वह पहले भारतीय पिस्टल शूटर बने, जिन्होंने ओलंपिक खेलों के फाइनल में जगह बनाई। रियो ओलंपिक 2016 में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग जैसे SLI शूटिंग को ज्यादा पारदर्शी और दर्शकों के लिए सुलभ बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश के बाहर लोग शूटिंग को थोड़ा बहुत जानते हैं, लेकिन भारत में अब भी कई लोग नहीं समझते कि यह खेल कैसे खेला जाता है, एक शॉट कैसे लगाया जाता है और इसके पीछे किस तरह की तकनीक और सुविधाएं होती हैं। SLI जैसी लीग के जरिए लोग यह सब नजदीक से देख पाएंगे। जीतू राय का मानना है कि यह लीग भविष्य के चैंपियनों के लिए लॉन्चपैड साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रेरणादायक खिलाड़ी और ज्यादा प्रेरित होंगे। दुनिया भर से प्रतिभाएं आएंगी और भारतीय शूटर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से विश्व स्तरीय चैंपियन निकलकर सामने आएंगे। नोएडा में यूपी प्रोमेथियंस के लॉन्च के दौरान राय ने फ्रेंचाइजी की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज और मल्टी-स्पोर्ट सुविधाओं की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर SLI के विजन के अनुरूप है और भारत में शूटिंग के लिए एक मजबूत और आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करता है। उन्होंने कहा  कि  यहां की शूटिंग रेंज उच्चतम स्तर की है। जब मैंने स्कूल और वहां की सुविधाएं देखीं, खासकर शूटिंग रेंज के साथ बैडमिंटन और स्विमिंग जैसी अन्य खेल सुविधाएं, तो साफ हो गया कि यहां एक मजबूत खेल ढांचा तैयार किया गया है। SLI जैसी लीग के लिए भारत को ऐसे ही माहौल की जरूरत है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

15 साल का इंतजार खत्म! त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल

त्रीसा-गायत्री का कमाल, चीन को हराकर भारत का मेडल पक्का Treesa Jolly Gayatri Gopichand: भारतीय बैडमिंटन के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में चीन की मजबूत जोड़ी जिया यी फान और झांग शू शियान को हराकर सेमीफाइनल में जगह […]

Spread the love
Read More
Sports

कट शॉट पर फंसे जायसवाल, दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाजों ने लिया टेस्ट

कोलंबो टेस्ट से पहले खास तैयारी Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी बल्लेबाजी की एक खास कमजोरी को दूर करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहे जो रूट

जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर Joe Root vs. Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 68वां अर्धशतक लगाकर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन […]

Spread the love
Read More