फतेहपुर: किसान की गला काट कर निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी

hatya NayaLook
  • खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे नए साल से लेकर अब तक हुई कई संगीन वारदातों ने पुलिस की कलई खोल कर रख दी है। फतेहपुर जिले में मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक किसान की गला काट बेरहमी हत्या कर दी। खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव स्थित एक खेत में बुधवार सुबह खून से लथपथ शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि किसान सुमेर सिंह (50) का शव अरहर के खेत से बरामद किया गया और ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गयी है। उन्होंने बताया कि सुमेर सिंह प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात को खेत में लगे अपने ट्यूबवेल (नलकूप) पर सोने गए थे और सुबह जब वह घर नहीं लौटे, तब परिजनों ने उनकी खोजबीन की और शव को खेत में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उनका कहना था कि पुलिस जल्द ही हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लेगी।

Spread the love

High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Crime News

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

IndoreNews : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More