यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट ने किया पैदल गस्त

Untitled 10 copy 7
  • बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी कर सवारी लाद रहे चालकों को हिदायत दी
  • पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में पैदल गस्त कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के नेतृत्व में बुधवार शाम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मटियारी चौराहे से लेकर कमता क्षेत्र तक पैदल गस्त कर जायजा लिया।
इस दौरान यातायात व्यवस्था में सुधार नजर आया। चिनहट क्षेत्र के कमता सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर शाम के समय मानों वाहन चालकों में हाय-तौबा मच जाती है और इसी के चलते जाम की स्थिति बन जाती है।

इसी के मद्देनजर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के नेतृत्व में बुधवार शाम इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पैदल गस्त किया। इस दौरान इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बेतरतीब तरीके से चलने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा गलती मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  पुलिस का कड़ा रुख अपनाते हुए दुकानदारों को भी हिदायत दी कि अपनी-अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण नहीं करेंगे वरना… बताया जा रहा है कि इसके अलावा पुलिस फोर्स ने चिनहट बाजार, एल्डिको तिराहा, मटियारी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More