भारत-नेपाल सीमा पर फर्जी IAS समेत पाँच संदिग्ध गिरफ्तार

Untitled 5 copy 12
  • लाल बत्ती का रौब दिखाकर पार कर रहे थे सरहद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने रुपईडीहा बॉर्डर पर एक लग्जरी गाड़ी में सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक खुद को फर्जी तरीके से ‘आईएएस अधिकारी’ बता रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक एक लग्जरी वाहन में सवार होकर कुछ लोग नेपाल की ओर जा रहे थे। गाड़ी के आगे ‘भारत सरकार’ की पट्टिका और नीली बत्ती लगी देख सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ। जब टीम ने वाहन को रोककर पूछताछ की, तो मुख्य आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत ने सोमवार को मीडिया को बताया कि भारत-नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा सीमा पर रविवार शाम साढ़े सात बजे हूटर बजाते हुए लाल-नीली बत्ती लगी एक कार में पांच लोग नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जब उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र बताया और खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए कहा कि वह लखनऊ सचिवालय में तैनात है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शंका होने पर SSB, रूपईडीहा पुलिस और सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विस्तृत पूछताछ की तो मालूम हुआ कि इन पांचों में से ना तो कोई आईएएस अधिकारी है और ना ही वाहन पर लाल-नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत हैं। आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह, शुभम बाजपेई, अनमोल सिंह, सचिन सिंह और स्वप्नल सहाय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन पर सवार होकर सभी आरोपी जा रहे थे, वह धर्मेंद्र की पत्नी की कंपनी प्रिया एजेंसी के नाम पर लखनऊ में पंजीकृत है। उन्होंने ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल में कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 2.17 लाख रुपये, छह मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक चिप डिवाइस तथा पावर बैंक बरामद किए हैं।

Crime News Uttar Pradesh

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक जब्त की। टीम ने मुनीब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई शनिवार […]

Read More
Jail
Crime News homeslider

खैनी की लत पड़ी भारी! 18 दिन की जेल, 18 लाख जुर्माना

Jail बहरीन एयरपोर्ट पर 18 दिन कस्टडी में रहे यूपी के सौरभ राय आजमगढ़ के युवक को विदेश में तंबाकू और चूना ले जाना पड़ा महंगा कस्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस और सीआईडी ने की पूछताछ परिवार की कोशिशों के बाद 18 नवंबर को मिली रिहाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है राजा […]

Read More
Jhalawar
Crime News

झालावाड़ में बहू ने ससुर पर चाकू से किया हमला

Jhalawar: राजस्थान के झालावाड़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते हिंसा की एक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के बेडला गांव में परिवार के सदस्यों के बीच हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान बहू ने गुस्से में आकर अपने ससुर पर कटारनुमा चाकू से […]

Read More