सुरक्षा के लिहाज से पुलिस उतरी मैदान में, हजरतगंज चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर इंस्पेक्टर हजरतगंज ने किया पैदल गस्त

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार शाम एसीपी विकास जायसवाल, एसीपी यातायात प्रदीप यादव की अगुवाई में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

इस दौरान पुलिस फोर्स ने आने-जाने वाले राहगीरों और संदिग्ध लोगों से भी गहनता से पूछताछ की। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार शाम हजरतगंज चौराहा, बापू भवन चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा, मेफेयर चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर पैदल गस्त कर चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जायजा लिया गया।

वहीं इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सड़क पर जाम न लगे इसके लिए वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था के नियमों का पालन करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालक सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन चलाते मिले, जिन्हें पुलिस बल ने हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Crime News Uttar Pradesh

व्यापारी के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के खुलासे को लेकर अड्डा बाजार में परिजनों का हंगामा

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/ महराजगंज। मंगलवार को मिले संदिग्ध अवस्था में मृत व्यापारी के परिजनों ने आज हंगामा खड़ा कर दिया है, बताया जा रहा है कि परिजनों ने मांग किया है कि संदिग्ध हालात में हुए व्यापारी की मृत्यु का हत्या की गुत्थी का खुलासा जल्द से जल्द किया जाये। परिजन अपनी मांग […]

Read More
Crime News

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गौकशी और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी दिनों से फरार चल रहे गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को पुलिस ने बुधवार को जौनपुर जिले से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस […]

Read More
Crime News

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार […]

Read More