महराजगंज जिले की नौतनवां पुलिस और SSB की बड़ी कामयाबी

Untitled 15 copy 4

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर कार से 19 किग्रा चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपतिहा पुलिस चौकी के सामने एक कार से करीब 19 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस दौरान गाजीपुर निवासी कार चालक हेमंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। सूचना मिलते ही नौतनवां क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम, नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव और एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बरामदगी की पुष्टि की।

संपतिहा चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में चरस की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चौकी के सामने घेराबंदी की। कार की सघन तलाशी के दौरान उसकी डिग्गी में लगे सीएनजी सिलेंडर के नीचे चरस छुपाकर रखी गई थी। तलाशी में 500 ग्राम के 38 पैकेट चरस बरामद हुए, जिनका कुल वजन 19 किलोग्राम है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने इसे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More