हाथरस: पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी खेल, आधार दर्जन हुए जख्मी

2d76afe8 b146 460c b95c 1de9c7650e1f 1759589788848
  • परसारा गांव बना जंग का मैदान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के परसारा गांव में काफी दिनों से दो पक्षों के बीच चली आ रही दुश्मनी ने रविवार को एक बार फिर खूनी रूप अख्तियार कर लिया। गांव में बैठी पंचायत के बीच ही दोनों पक्ष भिड़ गए और देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। दोनों ओर से जमकर ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से सनसनाती लाठियां देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद झगड़े को काबू किया। इस दौरान दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमनाथ में शौर्य, श्रद्धा और स्वाभिमान का संगम, डमरू बजाते पीएम मोदी बने आस्था का प्रतीक

जानकारी के मुताबिक हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित परसारा गांव निवासी दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर काफी दिनों से तनातनी चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को निपटाने के लिए रविवार को एक पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में गांव के लोग शामिल हुए और दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर चर्चा शुरू हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष गांव वालों की बात सुनने के बजाए एक-दूसरे से फिर मारपीट करने पर अमादा हो गए।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच खूनी खेल शुरू हो गया। मारपीट के महिला शकुंतला, उसके पति संजय, बेटी, अंजू और सर्वेश सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More