कड़कड़ाती सर्दी में भी अगर लग रही है ठंड, तो ऊनी कपड़ों के साथ अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

wn 1768047581

सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड और कंपकंपी लेकर आता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग ऊनी स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और मोजे पहनने के बाद भी ठंड से पूरी तरह बच नहीं पाते। खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग ठंड ज्यादा महसूस करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर सर्दी के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

सही कपड़ों का चुनाव है जरूरी

सिर्फ ऊनी कपड़े पहन लेना ही काफी नहीं होता। ठंडी हवा शरीर में न घुसे, इसके लिए विंडप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट जैकेट का इस्तेमाल करें। पफर जैकेट या डाउन फेदर जैकेट शरीर की गर्मी को अंदर बनाए रखने में ज्यादा असरदार होती हैं। साथ ही लेयरिंग यानी अंदर थर्मल, ऊपर ऊनी कपड़े और बाहर जैकेट पहनना बेहतर विकल्प है।

खिचड़ी पर्व को ऐतिहासिक स्वरूप देने में जुटा प्रशासन

शरीर की गर्मी सबसे ज्यादा सिर और पैरों से बाहर निकलती है। इसलिए ऊनी टोपी और मोटे मोजे पहनना बेहद जरूरी है। रात के समय सोते वक्त भी पैरों को ढककर रखें, इससे ठंड कम लगेगी।

खान-पान से बढ़ाएं शरीर की गर्मी

अगर आप घर के अंदर भी ठंड महसूस करते हैं और हीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो डाइट में बदलाव बहुत मददगार साबित हो सकता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें जैसे अदरक, लहसुन, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग का सेवन करें। ये शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में मदद करती हैं।

गुड़, शहद, देसी घी, खजूर, अंजीर और मुनक्का सर्दियों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा शकरकंद, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियां भी शरीर को गर्माहट देती हैं।

गुनगुने पेय का सहारा लें

दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी, हर्बल चाय या सूप पीने से शरीर को आराम मिलता है और ठंड का असर कम होता है।

डिस्क्लेमर: ये सभी सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की डाइट या स्वास्थ्य संबंधी बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Spread the love

Health Lifestyle

डायबिटीज और मोटापे ने बढ़ाई टेंशन, भारत में बढ़े हाई ब्लड शुगर के मामले

देश में तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज और मोटापा Diabetes and Obesity in India: भारत में बदलती जीवनशैली और खानपान का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के ताजा आंकड़ों में डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर के मामलों में बढ़ोतरी सामने आई है। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More
Ginger Storage
Lifestyle

बारिश में अदरक को सड़ने से बचाएं, इस आसान ट्रिक से करें महीनों तक स्टोर

Ginger Storage: बारिश का मौसम आते ही रसोई में रखी कई चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चुनौती बन जाता है। खासकर अदरक, जिसका इस्तेमाल चाय से लेकर सब्जियों और कई तरह के व्यंजनों में रोजाना किया जाता है। नमी अधिक होने की वजह से अदरक जल्दी नरम पड़ सकती है, उसमें फफूंद लग […]

Spread the love
Read More
Health homeslider Lifestyle

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का खतरा ज्यादा? Pilot Cancer Risk: आसमान में हजारों घंटे बिताने वाले पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर एक नई स्टडी ने चिंता बढ़ाई है। रिसर्च में पाया गया कि 500 से अधिक अलग-अलग पेशों की तुलना में फ्लाइट अटेंडेंट्स और पायलट्स में रेडिएशन से जुड़े कैंसर […]

Spread the love
Read More