उत्तराखंड STF ने अब तक 18 ईनामी अपराधी और 54 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किये

Untitled 11 copy 4

उत्तराखंड । पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि पिछले वर्ष एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक उत्तराखण्ड एसटीएफ ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त 18 ईनामी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। इनमें जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 2 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त भा.द.वि. एवं अन्य अधिनियमों के अंतर्गत वांछित 26 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

सोमवार को प्रेस वार्ता में आईजी एसटीएफ भरणे ने बताया कि एसटीएफ ने शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 20 पिस्टल, 02 तमंचे, 24 मैगजीन एवं 63 जिंदा कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कुख्यात गैंगस्टर विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित गैंग के दो शूटरों को 3 पिस्टल, एक तमंचा व 12 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रुड़की क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामलों में वाल्मीकि गैंग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गैंग के सक्रिय सदस्यों मनीष उर्फ बॉलर, पंकज अष्टवाल व निर्देश पत्नी रजनीश को कनखल से गिरफ्तार किया गया साथ विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तीन अभियुक्तों शेर सिंह, . हसन जैदी व आकाश सक्शेना को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि नकली दवाइयों के अवैध कारोबार में संलिप्त 12 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, 658 आउटर बॉक्स, 2400 ग्राम जिंक पाउडर, 263 किलोग्राम पैरासिटामोल पाउडर, 12.540 गोली एवं 16,200 जायडस गोलियां बरामद कर सीज की गईं। इसके अलावा 6 अवैध फैक्ट्रियों को सीज किया गया तथा साईं फार्मा के बैंक खाते में लगभग 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की गई। वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत 05 भालू की पित्त, 05 नाखून एवं एक हाथी दांत बरामद कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

छठ पूजा पर घर लौट रहा परिवार गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ा, दंपति समेत चार की मौत

Hardoi: छठ पूजा पर अपनों के बीच खुशियां मनाने और त्योहार की रौनक में शामिल होने के लिए नोएडा से प्रयागराज जा रहा एक परिवार रास्ते में ही काल के गाल में समा गया। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत उनके दोनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात, लाठी-डंडों और चाकू से हमले में शिक्षिका की मौत

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक सरकारी महिला शिक्षिका की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिर गांव का है, जहां मंगलवार सुबह सुधा यादव (52) और उनके परिवार पर कथित तौर पर लाठी-डंडों […]

Read More