अधिवक्ता सिद्धार्थ साह उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

Untitled 8 copy 4

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को दो वर्षों की अवधि के लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में भारत सरकार के अपर सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा आदेश जारी किया गया। नियुक्ति आदेश अतिरिक्त सचिव प्रेम चंद की ओर से संबंधित सभी संवैधानिक व प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।

जारी आदेश की प्रतिलिपि उत्तराखण्ड के राज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, मुख्य न्यायाधीश के सचिव, मुख्य सचिव, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, अकाउंटेंट जनरल, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के पी.एस., सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार, कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव, तथा डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के तकनीकी निदेशक (एनआईसी) को भी भेजी गई है। कानूनी क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार, अधिवक्ता सिद्धार्थ साह की नियुक्ति से उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव और विधिक दक्षता को न्यायिक व्यवस्था के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

Spread the love

homeslider National

मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत से गांव में शोक, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

Aditya Sharma death news : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भालू गांव में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव में दाखिल हुई, मां अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गईं। वह बार-बार उसे आखिरी […]

Spread the love
Read More
homeslider International

पाकिस्तान: गुरुद्वारे में सिख दंपति की हत्या, मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल

Pakistan Gurudwara incident : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गुरुद्वारे के अंदर सिख सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मर्दान जिले के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय पुलिस […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More