गोरखपुर बना हवाला कारोबारियों का ट्रांजिट प्वाइंट?

Untitled 3 copy 4
  • एजेंटों के जरिए नेपाल पहुंच रही करोड़ों की रकम
  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सिद्धार्थ नगर के एक कारोबारी से 50 लाख रुपए बरामदगी का मामला
  • आयकर विभाग, पुलिस और खुफिया एजेंसियों जांच में जुटीं

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर 50 लाख रुपये के साथ पकड़े गए राजीव जायसवाल उर्फ राजू के मामले की छानबीन ने हवाला नेटवर्क की उस परत को उजागर कर दिया है, जो लंबे समय से नेपाल सीमा पर सक्रिय है। जांच में सामने आया है कि नेपाल के व्यापारी, जिन्हें भारत में तात्कालिक रूप से बड़ी नकदी की जरूरत होती है, सीधे बैंकिंग चैनल की बजाय हवाला नेटवर्क से जुड़े प्वाइंट का सहारा ले रहे हैं। यह पूरा तंत्र टोकन सिस्टम, एजेंट और कैश कैरियर के भरोसे संचालित हो रहा है, जिसमें गोरखपुर एक अहम ट्रांजिट प्वाइंट बन चुका है। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक, नेपाल में कारोबारी पहले हवाला नेटवर्क से जुड़े स्थानीय सेंटर पर नेपाली या भारतीय मुद्रा जमा करते हैं। इसके बदले उन्हें एक कोड या टोकन दिया जाता है। इसके बाद वही कारोबारी या उनका प्रतिनिधि सीमा पार कर भारत में प्रवेश करता है और तय प्वाइंट पर वही टोकन दिखाकर भारतीय रुपये हासिल कर लेता है।

इस पूरी प्रक्रिया में न बैंकिंग सिस्टम शामिल होता है और न ही किसी तरह का औपचारिक लेन-देन, जिससे यह नेटवर्क लंबे समय तक जांच की जद से बाहर बना रहा। हवाला के इस खेल में नकदी लाने और ले जाने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। जांच में सामने आया है कि इन टीमों में शामिल लोगों को कुल रकम का लगभग ढाई प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। यानी 50 लाख रुपये ले जाने पर करीब सवा लाख रुपये तक का भुगतान एजेंट को किया जाता है। यही वजह है कि सीमावर्ती जिलों के कई युवक इस नेटवर्क से जुड़ते चले गए। सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर जैसे जिले इस नेटवर्क की अहम कड़ियां माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे इस खेल में गोरखपुर एक प्रमुख कैश हब के रूप में उभरा है। यहां से नकदी इकट्ठा कर नेपाल बार्डर से सटे सेंटरों तक एजेंटों के माध्यम से पहुंचाई जाती है। इसके बाद वही रकम अलग-अलग व्यापारिक जरूरतों के लिए नेपाल में खपाई जाती है।

हैरानी की बात यह है कि अब तक इस नेटवर्क को संचालित करने वाले मुख्य सरगनाओं का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जांच एजेंसियां मानती हैं कि यह नेटवर्क एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कई स्तरों पर बंटे आपरेटरों के जरिए चलाया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब हवाला नेटवर्क की परछाई सामने आई हो। इससे पहले भी सीमावर्ती इलाकों में हवाला से जुड़े लोगों के साथ लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। उन मामलों की छानबीन में भी इस तरह के अवैध नकदी लेन-देन के संकेत मिले थे, लेकिन जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। एक बार फिर बड़ी रकम पकड़े जाने के बाद पुराने मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। आयकर विभाग, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां समन्वय के साथ इस पूरे तंत्र को समझने और उसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।

Spread the love

Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
NCR
homeslider National Weather

मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

NCR राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते दिन रेड अलर्ट के बाद आज दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने करीब 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई […]

Spread the love
Read More
Political
Analysis homeslider Politics

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

Political मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी यही करते थे। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 […]

Spread the love
Read More