सर्किट हाउस की बैठक में टूटा जीवन का सिलसिला…BJP विधायक का आकस्मिक निधन

d7ljtiis bjp mla 625x300 02 January 26

उत्तर प्रदेश की राजनीति से शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। बरेली जनपद के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में आयोजित एक आधिकारिक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2026 के विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान भोजन के समय डॉ. श्याम बिहारी लाल को असहजता महसूस हुई। वे बैठक से बाहर निकले, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें पीलीभीत रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज से पहले ही उनका निधन हो चुका था।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

विधायक के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सर्किट हाउस से लेकर अस्पताल तक माहौल गमगीन नजर आया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदपुर विधानसभा से विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल एक कर्मठ और जनसेवा को समर्पित नेता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

वन मंत्री अरुण सक्सेना ने बताया कि बैठक के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। उन्होंने डॉ. श्याम बिहारी को एक विद्वान और विनम्र नेता बताया।

शिक्षा और राजनीति का अनूठा संगम

डॉ. श्याम बिहारी लाल का जीवन शिक्षा और राजनीति दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय रहा। उनका जन्म 1 जनवरी 1966 को शाहजहांपुर जिले में हुआ था। संयोगवश, अपने 60वें जन्मदिन के अगले ही दिन उनका निधन हो गया।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की। 2017 में पहली बार और 2022 में दूसरी बार वे फरीदपुर (आरक्षित) सीट से विधायक चुने गए।

राजनीति के साथ-साथ वे महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष भी रहे। वे पांचाल संग्रहालय के निदेशक और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य भी थे।

Spread the love

Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More