यातायात व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने की अहम तैयारी

Untitled 15 copy 1
  • पुलिस कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए सर्किल अफसरों को निर्देश

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अक्सर लोगों को सड़क पर जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने और मज़बूत तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जोन के सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में चार प्रमुख धर्मस्थल हैं, जहां श्रधालुओं की भारी संख्या में भीड़ होती है। नए वर्ष पर हुई यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर ने और बेहतर बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में प्रमुख धर्मस्थल के अलावा बड़े चौराहे, ट्रैफिक सिग्नल हैं जहां अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं लिहाजा इस भी गौर करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

पूर्व में नए वर्ष पर की गई यातायात व्यवस्था को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जोन के सभी पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर में लग रहे जाम पर जोर देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता होती है। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि नागरिकों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने की पहल बीच-बीच में होती रहती है। हर साल यातायात माह मनाया जाता है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More