DGP ने गिनाई उपलब्धियां एक साल में ढेर हुए 48 अपराधी, साठ लाख पहुंचे सलाखों के पीछे

Untitled 12 copy 1

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में एक साल के भीतर आतंक का पर्याय बने चार दर्जन कुख्यात बदमाश ढेर हुए जबकि साठ लाख अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचे। DGP  राजीव कृष्ण ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपराध के मामले में उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सूबे में जीरो टॉलरेंस को लेकर सौ प्रतिशत पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक साल के भीतर साठ लाख के करीब अपराधी गिरफ्तार किए गए, जबकि 48 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए। दस हजार से अधिक को मृत्युदंड की सजा दिलाने में पुलिस कामयाब रही। डीजीपी ने दावा किया कि लूट, डकैती व दुष्कर्म जैसी घटनाओं में गिरावट आई एनसीआरबी में 181.3 देश का तीसरा स्थान है।

अपराधियों की कुंडली खंगालने के लिए 75 साइबर थाने बनाए गए। साइबर अपराध मामलों में 325.05 करोड़ की धनराशि फ्रीज कराई गई। जबकि 77621 मोबाइल फोन नंबर बंद कराए गए। 87 प्रतिशत अदालत में मजबूत पैरवी की गई। वहीं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) भी पीछे नहीं रही प्रदेश में आतंक का पर्याय बने 331 तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। वहीं अकूत संपत्ति हासिल करने वाले अपराधियों की 16 करोड़ की संपत्ति जब्त कराई गई। यूपी एसटीएफ ने भी कईयो खूंखार अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर और गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की। चोरी और पर्स लूटपाट करने वाले लुटेरों के 28 करोड़ के वाहन सीज किए गए। वहीं डीजीपी का दावा है कि मेटा के सहयोग से पुलिस ने 1769 को आत्महत्या करने से बचाया। उन्होंने बताया कि 16 जनपदों में फोरेंसिक लैब और सभी जिलों में फिल्ड यूनिट तैयार की जा रही है।

हत्यारे रहे बेअंदाज, बाकी पर कसी लगाम

सूबे की जनता दोतरफा मार का शिकार हो रही है। एक ओर महंगाई तो दूसरी तरफ उसे लूट, चोरी व हत्या जैसे अपराधों का सामना करना पड़ रहा है। मानों हर दिन बीस से अधिक ऐसी वारदातें हो रही है, जिन्हें जघन्य अपराधों की श्रेणी में रखा जाता है। पुलिस के आलाधिकारी भले ही साल-दर-साल अपराधों में गिरावट होने का दावा कर रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि जिलों में लगातार हुईं संगीन घटनाएं गवाही दे रहे हैं कि पूरे साल हत्यारे बेअंदाज रहे और पुलिस लकीर पीटती रही।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More