ANTF यूनिट बरेली को मिली सफलता: पैंतीस लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Untitled 11 copy 1
  • तीन किलो 500 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन व 3,650 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व पुलिस महानिरीक्षक ANTF  के नेतृत्व में ANTF यूनिट बरेली मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ANTF टीम ने इनके पास से तीन किलो 500 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन व 3,650 रूपए की नकदी बरामद हुई है। ANTF टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम फैसल खान व आलिम बताया। उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बदायूं जिले के नई सराय कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं।

उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि दो लोग बरेली जिले में धड़ल्ले से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग मकरंदपुर हनुमान मंदिर चौराहे के पास मौजूद हैं जो अवैध अफीम बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर ANTF  टीम मौके पर पहुंची और दोनों तस्करों को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक इनके पास से बरामद अवैध अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 लाख रुपए के करीब कीमत बताई जा रही है। एएनटीएफ प्रभारी के मुताबिक पकड़े दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग कबाड़ का कारोबार करने की आड़ में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी महंगे शौक पूरे करने की बात स्वीकार किया है।

Spread the love

Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More