भारत को ‘बुरे पड़ोसियों’ से अपने बचाव का अधिकार

Untitled 8 copy 1

चेन्नई। पाकिस्तान भारत का ‘बुरा पड़ोसी’ हैं, आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का भारत को पूरा अधिकार है। यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास में छात्रों से बात करते हुए विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर की ओर संकेत किया और कहा कोई भी हमें नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। जयशंकर ने इस बातचीत की वीडियो क्लिप अपने ‘एक्स’ हैंडल पर भी साझा की है। आईआईटी मद्रास में आयोजित ‘शस्त्र 2026- आईआईटी मद्रास टेक्नो-एंटरटेनमेंट फेस्ट’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जयशंकर से भारत की विदेश नीति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा आपके पास बुरे पड़ोसी भी हो सकते हैं।

अगर हम पश्चिम की तरफ देखें तो पता चलता है कि दुर्भाग्य से हमारे साथ भी ऐसा है। अगर कोई देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद फैलाता है तो हमारे पास भी आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का अधिकार मौजूद है और हम उसका इस्तेमाल भी करेंगे, लेकिन ये हम पर है कि हम इसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। कोई हमें ये नहीं बता सकता कि क्या करना चाहिए या क्या नहीं। अपनी सुरक्षा के लिए हम वो सब कुछ करेंगे, जो हमें करना चाहिए। दरअसल पिछले वर्ष अप्रैल में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था, जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचों पर हमले किए थे।

सिंधू नदी जल समझौते को रद्द किए जाने के फैसले पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने आगे कहा कई साल पहले, हम जल बंटवारे की व्यवस्था पर सहमत हुए थे, लेकिन अगर आपके पास दशकों का आतंकवाद है, तो कोई अच्छा पड़ोसी नहीं है। यदि अच्छा पड़ोसी नहीं है, तो आपको उस अच्छे पड़ोसी का लाभ नहीं मिलता है। आप यह नहीं कह सकते कि प्लीज हमारे साथ पानी साझा करें, लेकिन हम आतंकवाद जारी रखेंगे। भारत की ओर से जरूरतमंद पड़ोसी देशों के निरंतर सहयोग पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा जो भी हमारे अच्छे पड़ोसी देश हैं, हम वहां निवेश करते हैं और उनकी मदद भी करते हैं। कोरोना के समय में भी हमारे पड़ोसियों को सबसे पहले वैक्सीन की मदद हमने ही की थी। श्रीलंका भी जब आर्थिक संकट से घिरा तो भारत ने ही उसकी मदद की और उसे चार अरब डॉलर की आर्थिक मदद दी। हमारे अधिकतर पड़ोसी देश ये मानते हैं कि भारत का विकास उनके लिए अच्छा है। अगर भारत विकास करेगा तो हमारे सभी पड़ोसी भी हमारे साथ आगे बढ़ेंगे। यही बात मैं बांग्लादेश के लिए कहना चाहता हूं।

Spread the love

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More