उत्तराखंड में बीएड के आधार पर नियुक्त बेसिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स अनिवार्य होगा

Untitled 7 copy 1

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। राज्य के करीब छह हजार प्राथमिक शिक्षकों को पढ़ाई करनी होगी। वर्षों पहले बिना बीटीसी और टीईटी किए केवल बीएड के आधार पर नियुक्त बेसिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा। इन शिक्षकों को 19 जनवरी, 2026 तक आवेदन करना होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज अवगत कराया था, जिसके बाद सभी जनपदों से ऐसे शिक्षकों के आवेदन लिए जा रहे हैं।

यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के माध्यम से उत्तराखंड में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) पद्धति से कराया जाएगा। आदेश में बताया कि 28 जून, 2018 से 11 अगस्त, 2023 समयावधि के मध्य परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच में तैनात बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह माह के ब्रिज कोर्स की अनिवार्यता लागू की गई है। इस अवधि से पहले प्रदेश में बीटीसी पाठ्यक्रम था और वर्ष 2023 के बाद सभी शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य है।

दरअसल, पूर्व में प्राथमिक स्तर के लिए बीएड योग्यता को अमान्य घोषित किया जा चुका है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अंशुमान सिंह बनाम नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन व अन्य मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था। कोर्ट के निर्देश के तहत बीएड के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को छह महीने का ब्रिज कोर्स कराने के आदेश दिए गए थे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो शिक्षक निर्धारित समय सीमा में ब्रिज कोर्स पूरा नहीं करेंगे, उनकी नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी और इसके लिए संबंधित शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग सात से आठ हजार शिक्षक इस निर्णय से प्रभावित होंगे।

Spread the love

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर

Ayodhya: आगामी दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। रामघाट से लेकर सरयू तट और आसपास के घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। दीपोत्सव के दौरान घाटों को बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों से सजाने की योजना है। इसी को […]

Spread the love
Read More
election Commission
homeslider Politics Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

  राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

PM मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G20 में ट्रंप से मुलाकात के आसार New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर यह यात्रा तय होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते […]

Spread the love
Read More