दूर होगा स्वास्थ्य के चिंता… इन राशियों को मिलेगा नौकरी और व्यापार में सहयोग

Horoscope

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष  : आज वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। आप अपने मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सम्बंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता हासिल करेंगे। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ  : आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आज आप किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में सम्मलित हो सकते है। किसी महिला के लिए आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पूँजी निवेश में सावधानी रखें।

मिथुन  : आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमाएंगे।अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। निवेश के लिए समय उपयुर्क्त है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कर्क  : आज मन को नकारात्मक विचारों से दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करें। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या या विकार हो सकता है। वाणी में मधुरता के कारण कोई महिला आपके प्रति आकर्षित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 

सिंह  : आज परिवार के साथ समय व्यतीत हो सकता है। आज आपको अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे आपको निराशा होगी। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। पारिवारिक दायित्वों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। किसी खास मकसद से यात्रा के योग हैं। आज आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

कन्या  : आज नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। थोड़ा सय्यम रखें। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मित्रों से सावधान रहें।व्यय की अधिकता रहेगी।

तुला  : आज नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। आज आपको कड़ी मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होगी। आज किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी मित्र के सहयोग से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

वृश्चिक  : पारिवारिक व मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।

 

धनु  : आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। आज आपके शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज अपनी रणनीति किसी के साथ साझा न करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत आ सकती है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें।

मकर  : आपका मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना लाभदायक रहेगा। यात्रा संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में लापरवाही ना करें धन लाभ के अच्छे योग है।

कुम्भ : आज आप दूसरों की भलाई करने के लिए आगे आएंगे। नौकरी में बदलाव होगा। बना हुआ काम बिगड़ सकता है। प्रियजन की सलाह मानेंमन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज आपका झुकाव धार्मिक कार्यों के प्रति अधिक रहेगा। किसी नई योजना पर कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान में बढोतरी होगी।

मीन : आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More