दिव्यांग या कमजोर वर्ग के लाभार्थियों के घर जाकर उनकी समस्याएं हल करें अधिकारी : धामी

Untitled 13 copy 10

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार शिविरों में न पहुंच पाने वाले दिव्यांग, वृद्ध या कमजोर वर्ग के लाभार्थियों के घर जाकर उनकी समस्याएं हल करें। शुकवार को अपने कार्यलय से अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सख्ती से कहा कि आम लोगों की शिकायतों और आवेदनों का निस्तारण केवल कागजी नहीं होना चाहिए। बल्कि वास्तविक और प्रभावी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक जिले में फीडबैक आधारित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और गरिमा के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दो टूक हिदायत दी कि जनसेवा में कोताही करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि अब तक प्रदेश में 126 शिविरों का आयोजन हो चुका है। इनमें 64, 960 लोगों ने भाग लिया और 10,962 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 7,952 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही 12 हजार 399 मामलों में विभिन्न प्रमाण पत्र एवं सरकारी लाभ प्रदान किए गए। विभिन्न योजनाओं से 39 हजार 923 लोगों को लाभान्वित किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प स्पष्ट है कि जनता को कार्यालयों के चक्कर ना लगाने पड़ें। सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचेगी। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सके।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More