राबड़ी आवास की रातोंरात शिफ्टिंग पर BJP का तंज, बोले– टोंटी खोलकर मत ले जाइएगा

3e4gei8g rabri devi bunglaw 625x300 26 December 25

पटना में बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को रात के अंधेरे में खाली किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यदि आवास खाली करने की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार थी, तो यह काम दिन के उजाले में क्यों नहीं किया गया।

दरअसल, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया था। 25 नवंबर को नोटिस जारी किया गया था, जिसकी अवधि 25 दिसंबर को पूरी हुई। विभाग ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए हार्डिंग रोड स्थित नया आवास भी आवंटित कर दिया है। बुधवार देर रात 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर अचानक हलचल तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, आधी रात के आसपास चार से पांच गाड़ियों में सामान बाहर निकाला गया। इस दौरान मुख्य रूप से गार्डन से जुड़े पौधे, फूलों के गमले और अन्य सामग्री को छोटे ट्रकों और टेंपो में लादकर गोला रोड स्थित एक गौशाला में अस्थायी रूप से रखा गया।

इस शिफ्टिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। खास बात यह रही कि जिस समय सामान हटाया जा रहा था, उस दौरान लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों ही पटना से बाहर थे। वहीं, आरजेडी की ओर से इस शिफ्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इधर, बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवालों की झड़ी लगा दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अगर सब कुछ पारदर्शी था, तो दिन में मीडिया और जनता के सामने आवास खाली करने में क्या परेशानी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्ति का वर्षों तक दुरुपयोग किया गया और अब सवालों से बचने के लिए रात में सामान हटाया गया।

नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लालू परिवार दिन के उजाले में जवाब देने से बचता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कुछ ऐसा था जिसे छिपाने के लिए अंधेरे का सहारा लिया गया। अपने बयान के अंत में उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “ध्यान रखिएगा, टोंटी खोलकर नहीं ले जाइएगा।”

Spread the love

Caroline Leavitt Resigns
homeslider Uttar Pradesh

ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी कैरोलिन लेविट का इस्तीफा, जानें क्यों छोड़ा व्हाइट हाउस

Caroline Leavitt Resigns: ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, परिवार को समय देने के लिए लिया बड़ा फैसला Caroline Leavitt Resigns : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट इसी महीने अपने पद से इस्तीफा देने जा रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को उनके पद छोड़ने की जानकारी […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में तनाव की खबरों के बीच चीन बोला- भारत के साथ संपर्क जारी

Arunachal Pradesh LAC Tension: अरुणाचल में तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- सीमा पर हालात सामान्य Arunachal Pradesh LAC Tension : अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत और चीन के बीच सैन्य गतिविधियों को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच चीन ने स्थिति पर अपना पक्ष […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। वृषभ : […]

Spread the love
Read More