“प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” से नवाजे गए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, राष्ट्रपति के हाथों हुए सम्मानित

Untitled 11 copy 13

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में ताबड़तोड़ 190 रन बनाए थे। मगर इस मैच के बाद वो शुक्रवार को अपना अगला मुकाबला नहीं खेल पाए और इसकी वजह थी राष्ट्रपति के हाथों मिलने वाला बेहद खास पुरस्कार भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बदलते दिन के साथ नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। सिर्फ 14 साल की उम्र में ही वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लिये हैं। क्रिकेट पिच पर उनकी इस शानदार सफलता के लिए ही अब उन्हें भारत सरकार की ओर से भी सम्मानित किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी को देश के सबसे बड़े बाल पुरस्कार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक खास कार्यक्रम में बिहार के इस होनहार बल्लेबाज को अपने हाथों से ये अवॉर्ड दिया। शुक्रवार 26 दिसंबर को जब विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम अपने दूसरे मैच के लिए मैदान पर थी, उसी वक्त इस टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मौजूद थे। मौका था प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार सम्मान का। हर साल की तरह इस बार भी देशभर के कई युवाओं और बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए ये अवॉर्ड दिया गया, जिसमें किसी को उनकी बहादुरी के लिए तो किसी को खेल या संगीत या विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव को क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। IPL में सबसे छोटे खिलाड़ी और सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने जैसी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति मुर्मु ने वैभव को ये अवॉर्ड दिया। जैसे ही वैभव का नाम अवॉर्ड के लिए पुकारा गया, पूरे विज्ञान भवन में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। वैभव भी इस दौरान नारंगी रंग का ब्लेजर और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए जर आए। वैभव को मिला ये अवॉर्ड सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के लिए भी बड़े गर्व का पल था और उनके भाई ने निसंकोच होकर इस पल को सबके साथ साझा किया। वैभव के बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभव की अवॉर्ड लेते हुए फोटो पोस्ट की और लिखा, “हमारे लिए गर्व का पल है। हमारे देश की राष्ट्रपति के हाथों आज वैभव को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हमारी राष्ट्रपति ने वैभव की तारीफ भी की। जिसको लेकर पूरे देश को गर्त है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
National Politics

ट्रंप-शी मुलाकात पर उदित राज का मोदी सरकार पर हमला

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का वॉशिंगटन पहुंचने पर ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। यह स्वागत इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपतियों द्वारा विदेशी नेताओं का एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत स्वागत करना सामान्य प्रोटोकॉल नहीं माना जाता। शी जिनपिंग 23 सितंबर से तीन […]

Spread the love
Read More
Anant Chaturdashi 2026
homeslider Religion

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी (जिसे अनंत चौदस भी कहा जाता है) सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत (शाश्वत) रूप को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौदहवें दिन (चतुर्दशी तिथि) को मनाया जाता है। इस पर्व का […]

Spread the love
Read More