उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल ने गुरुवार को समर्थकों व सभासदों के साथ अटल चौक स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महान नेता के योगदान को स्मरण किया।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के वह शिखर पुरुष थे जिनके व्यवहार, गरिमा और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने के संकल्प ने राजनीति को एक आदर्श मानक दिया। उन्होंने सिद्ध किया कि महानता पद से नहीं, बल्कि आचरण और सेवा भावना से प्राप्त होती है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात देकर हिंदुस्तान के गांवों में सड़कों का संजाल बिछाने की शुरुआत करने वाले,परमाणु परीक्षण कर देश को सुरक्षित करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाकर उसका जीवन सुरक्षित व खुशहाल बनाने वाले मनीषी पुरुष स्वर्गीय वाजपेई जी हमेशा हिन्दुस्तानियों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
इतना ही नहीं स्वर्गीय अटल जी का जीवन और उनकी कविताएं देशवासियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, संजय पाठक, जय प्रकाश मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, सुग्रीम कुमार, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, विजय उपाध्याय सहित रामशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, सुनील गुप्ता,राजू पहलवान,ओम प्रकाश वर्मा, पिंटू वर्मा,विंध्याचल मद्धेशिया,अमन पहलवान, शत्रुघ्न जायसवाल, अमित जायसवाल, संतोष जायसवाल, आर्यन जायसवाल, जीतेंद्र बर्नवाल,छोटू पहलवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
