PM Modi in Lucknow Live: राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गैलरियों के अवलोकन के बाद मंच पर आए

rashtra prarna sthal f4fb45b2da1e96e09e757f28a99b9d6b

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के बसंत कुंज योजना क्षेत्र में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने सबसे पहले स्थल का भ्रमण किया और विभिन्न गैलरियों का गहन अवलोकन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचे, जहां से वे कुछ ही देर में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का औपचारिक लोकार्पण करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल विभाजन की त्रासदी को दर्शाने वाली विशेष गैलरी को देखा। इस गैलरी में वर्ष 1947 के दौरान हुए बंगाल विभाजन के दर्दनाक घटनाक्रम को चित्रों और दृश्य माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है। इन चित्रों के माध्यम से उस दौर की पीड़ा, विस्थापन और सामाजिक टूटन को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री ने इस गैलरी को गंभीरता से देखा और ऐतिहासिक स्मृतियों को नमन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित गैलरियों का भी अवलोकन किया। इन गैलरियों में दोनों महान नेताओं के जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को तस्वीरों और विवरणों के माध्यम से संजोया गया है। प्रधानमंत्री ने इन गैलरियों में प्रदर्शित चित्रों को ध्यानपूर्वक देखा और उन्हें भारतीय राजनीति की अमूल्य धरोहर बताया।

‘श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है’— पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को ‘सदैव अटल’ पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रतिमाओं का भी अवलोकन किया। यह स्थल लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके निर्माण पर करीब 232 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में प्रारंभ हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार द्वारा किया गया है, जो स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता भी हैं। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का निर्माण मूर्तिकार माटू राम ने किया है। तीनों प्रतिमाओं के निर्माण पर कुल 21 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। लोकार्पण को लेकर पूरे आयोजन स्थल के साथ-साथ शहर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। विभिन्न राज्यों से आकर्षक फूलों के पौधे मंगाकर स्थल को भव्य स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Vastu Tips for Home
homeslider Religion

वास्तु के ये नियम अपनाइए, घर में सुख समृद्धि लाइए

Vastu Tips for Home: अपना घर बनाते समय हर व्यक्ति चाहता है कि वहां परिवार के सदस्यों को सुख-शांति मिले और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे। घर की सुंदरता और सुविधाओं के साथ कई लोग वास्तु से जुड़ी मान्यताओं का भी ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों के लिए दिशाओं […]

Spread the love
Read More