बिजनौर: पांच हजार की घूस लेते लेखपाल तहसील परिसर से गिरफ्तार

Untitled 5 copy 22
  • एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित की शिकायत पर दबोचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश और डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में घुसखोर कर्मियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार संगठन मुरादाबाद इकाई की टीम ने मंगलवार को पांच हजार रुपए की घूस लेते बिजनौर सदर तहसील में तैनात लेखपाल राघवेन्द्र उर्फ रवीन्द्र कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने बिजनौर जिले के हीम पुर दीपा थाना क्षेत्र स्थित नानूपुरा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह से खतौनी के नाम एवं दुरुस्त करने के एवज में पांच हजार रुपए घूस लेने की मांग की थी।

पीड़ित धर्मेन्द्र सिंह ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार संगठन मुरादाबाद इकाई को दी थी। शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन के निरीक्षक कृष्ण अवतार की टीम ने बिजनौर सदर तहसील में तैनात बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र स्थित सिकोहोपुर निवासी लेखपाल राघवेन्द्र उर्फ रवीन्द्र कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद टीम ने ट्रैप लगाकर पीड़ित को रूपए देने के लिए भेजा। मंगलवार को उसने तहसील परिसर में बने कमरा नंबर 24 बुलाया था कि घूस लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल को धरदबोचा।

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More