इंस्पेक्टर को मिली कामयाबी: लहसुन बम फोड़कर दहशत फैलाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश

Untitled 4 copy 22

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चलती मोटरसाइकिल पर लहसुन बम फोड़कर क्षेत्र में दहशत फैलाने एक बिगड़ैल युवक को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार आरोपी के एक साथी विशाल उर्फ बटला को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक 22 दिसंबर 2025 यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूचना से जानकारी हुई कि कुछ लड़कों द्वारा चलती मोटरसाइकिल पर सवार होकर लहसुन बम फोड़कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम सक्रिय हुई और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चिनहट क्षेत्र के छोहरिया माता मंदिर के पास रहने वाले हासिम पुत्र इस्लामुद्दीन को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में इस घटना में शामिल विशाल उर्फ बटला को पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

चार सगे भाइयों ने गंवाई जान; धमाके से ढह गया दो मंजिला मकान Fatehpur:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सगे भाई शामिल हैं। सभी की उम्र छह से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

पैर में गोली लगी, तमंचा-कारतूस और स्कूटी बरामद कृष्णानगर में महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चल रहा था फरार ए अहमद सौदागर  Lucknow: बीते 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 30 वर्षीय राधा का बेरहमी से कत्ल करने वाले मामले में फरार चल रहे 25 हजार […]

Spread the love
Read More