ANTF गाजीपुर को मिली बड़ी सफलता: पचासी लाख रुपए कीमत की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 2 copy 23
  • 425 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) एक मोबाइल फोन व 250 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर ANTF  गाजीपुर की टीम ने मंगलवार को गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने तस्कर के कब्जे से 525 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए बताई जा रही है।
गाजीपुर ANTF यूनिट ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र के दिलदारनगर जाने वाले रास्ते के पास से जमनिया थाना क्षेत्र स्थित कानूनगो मोहल्ला वार्ड नंबर आठ निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।

ANTF  टीम की की तलाशी लेने पर तस्कर पंकज कुमार के पास से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है। ANTF के निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजीपुर के एक व्यक्ति से सस्ते दाम में हेरोइन खरीदकर बिहार के एक तस्कर को बेचने की बात स्वीकार किया है। ANTF टीम जमनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। निरीक्षक का कहना है कि इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More