गश्त का कार्य पूरा करके चौकी लौटते समय हेड कांस्टेबल की तबियत बिगड़ी

WhatsApp Image 2025 12 22 at 7.09.50 PM
  • गश्त मृत हेड कांस्टेबल के परिजनों को दे दी गई है घटना की सूचना- थानाध्यक्ष
  • पुलिस विभाग में शोक की लहर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज जिले के फरेंदा सर्किल क्षेत्र अंतर्गत बृजमनगंज थाने की धानी चौकी पर तैनात 2011 बैच के हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य का ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 40 वर्ष थी। वह मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के थाना मुबारकपुर क्षेत्र स्थित ग्राम लोहरा के निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य धानी चौकी क्षेत्र के कई गांवों में नियमित चेकिंग और गश्त का कार्य पूरा करने के बाद बाइक से चौकी लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर दीवान अनूप तिवारी भी मौजूद थे। चौकी से लगभग 200 मीटर पहले अचानक रामनयन मौर्य के हाथ-पैरों में तेज कंपन शुरू हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

गरीब मजलूमों के लिए मसीहा बने इंस्पेक्टर हजरतगंज

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दीवान अनूप तिवारी ने तुरंत बाइक रोककर आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रकाश चंद्र चौधरी ने प्राथमिक परीक्षण के बाद हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थाना और धानी चौकी के पुलिसकर्मी सीएचसी पहुंच गए। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई। सहकर्मियों ने रामनयन मौर्य को एक कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और जिम्मेदार पुलिसकर्मी बताया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हेड कांस्टेबल के निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Spread the love

Astrology homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व

गरबा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखे संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में […]

Spread the love
Read More
Durga Saptami
homeslider Religion

दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें

Durga Saptami: शारदीय नवरात्रि में सप्तमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को भय, नकारात्मकता और संकटों से मुक्ति दिलाती हैं। दुर्गा पूजा मनाने वाले कई क्षेत्रों में महासप्तमी से देवी की भव्य पूजा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

शिवा शर्मा हत्याकांड: वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही इनामी श्रद्धा दुबे

आखिर किस पर ठिकरा फोड़ने की कर रही तैयारी बचने के लिए लगातार वीडियो कर रही जारी, उसके सामने कूद तो उसने रोका क्यों नहीं? क्यों छिप-छिप कर सोशल मीडिया पर दे रही सफाई, यह सवाल फिलहाल हर किसी को कर रहा बेचैन ए अहमद सौदागर Lucknow: हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन […]

Spread the love
Read More