रामसनेहीघाट में ‘एक शाम अमर बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में राष्ट्र सेवा संकल्प के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘एक शाम अमर बलिदानियों के नाम’ की योजना को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को आधुनिक शिक्षा निकेतन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर आयोजन समिति ने तीन दिवसीय राष्ट्र कथा सहित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की।

हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल्याणी नदी तट पर दीपदान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाता है, जहां नदी में हजारों दीप विसर्जित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए 23 जनवरी से नेता  सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्र कथा आरंभ होगी, जो 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या पर दीपदान और सांस्कृतिक शाम के साथ समाप्त होगी। बैठक में राष्ट्र सेवा संकल्प के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह और संयोजक दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा साझा की। गांव-गांव में बैठकें आयोजित कर लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने और दीपावली की तरह घरों व मंदिरों में दीए जलाने की अपील की जाएगी।

सह संयोजक के रूप में निर्मल कुमार वैश्य और जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह नियुक्त किए गए। अन्य दायित्व गंगा बक्श सिंह, प्रमोद गुप्ता, राकेश सिंह, कमलेश वर्मा, राजेश सिंह, संतोष यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी, रामनारायण मिश्रा आदि को सौंपे गए। बैठक में आरएसएस जिला कार्यवाह वेद त्रिवेदी, सह जिला कार्यवाह संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति कृतज्ञता को बढ़ावा देगा।

 

Kannauj Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

किसके दबाव में हुई कन्नौज जेल अधीक्षक पर कार्यवाही!

फरारी होने के करीब डेढ़ माह बाद हुई अधीक्षक पर कार्रवाई अयोध्या जेल में फरारी के चंद घंटे बाद ही हो गई थी कार्रवाई राकेश यादव  लखनऊ। अयोध्या जेल में दो बंदियों की फरारी होने के चंद घंटे बाद ही वरिष्ठ अधीक्षक समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कर दी गई जबकि इससे […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

IIT कानपुर में महिला टेक्नीशियन की आत्महत्या, सुसाइड नोट और डायरी से तनाव के संकेत

कानपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur में एक महिला कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने परिसर में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। सूचना के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत लैब जूनियर टेक्नीशियन ने अपने आवासीय कक्ष में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान अंजू […]

Read More
National Uttar Pradesh

पुलवामा के अमर शहीद पंकज त्रिपाठी को भावभीनी श्रद्धांजलि

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा महराजगंज! आज पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूत पंकज त्रिपाठी के पैतृक ग्राम हरपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए फरेंदा के माननीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शहीदों की अमर गाथाएं युगों-युगों तक युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने […]

Read More