बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में चोरी, सोने का मुकुट,आभूषण, नकदी अलसुबह ले उड़े चोर

Untitled 12 copy 10

नया लुक ब्यूरो           

बिहार के गोपालगंज में स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर से गुरुवार तड़के सोने का मुकुट आभूषण आदि चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है। मंदिर परिसर में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की वारदात का होना हैरान करने वाला है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से सोने का मुकुट चोरी कर लिया, जिसका वजन करीब 500 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार की सुबह के शुरुआती घंटों में हुई। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज में कुछ संदिग्ध लोगों को मंदिर से सोने का मुकुट लेकर फरार होते हुए देखा गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

दानपेटी उठाकर ले जाता आदमी
दानपेटी उठाकर ले जाता आदमी

जांच के लिए SIT गठित

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक गंभीर मामला है और हम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। एसपी ने इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थावे मंदिर में पहले से ही पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद चोरी की घटना होना चिंता का विषय है। ‘घटना के समय मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे, इसकी भी जांच की जा रही है। लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थावे का मंदिर
थावे का मंदिर

फिलहाल मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। थावे मंदिर बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और यह मंदिर मां दुर्गा, जिन्हें स्थानीय लोग ‘थावे वाली माता’ के नाम से पूजते हैं उन्हें समर्पित है। नवरात्र और अन्य पर्वों के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस तरह किया सीढ़ी का इस्तेमाल
इस तरह किया सीढ़ी का इस्तेमाल

इस बीच सोशल मीडिया पर वारदात से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडियो मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों से मिली फुटेज के हैं। गुरुवार सुबह जब गोपालगंज में लोग सोकर उठे, तो लोगों के फोन में इस घटना की खबर और वायरल वीडियो से जुड़े नोटिफिकेशन थे। लोग घटना के वीडियो देखकर चौंक गए। दरअसल, थावे मंदिर के गर्भगृह के अंदर से लेकर मंदिर की बाहरी दीवारों तक के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। इन वीडियो में न केवल चोरी की निर्भयता दिखाई दी, बल्कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई। थावे मंदिर में लगे CCTV की फुटेज में चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया, यह साफ देखा जा सकता है। चोर एक गली में खड़े रहकर इंतजार करते दिखाई देते हैं। मंदिर के गर्भगृत तक पहुंचने के लिए चोर सीढ़ी का भी इस्तेमाल करते हैं। ताले काटते हैं। फिर गर्भगृह तक पहुंचकर ताले काटते और लॉकर तोड़ते हैं। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि कैसे चोर दानपेटी को उठाकर ले जा रहे हैं।

एक जूते पहनकर तो दूसरा नंगे पैर गया अंदर

CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दो चोर मंदिर में घुसते हैं। इनमें से एक ने जूते पहने हुए हैं और दूसरा नंगे पैर मंदिर में दाखिल होता है। दोनों ही चोर ताले काटने के बाद लॉकर तोड़ते हैं, एक चोर मुकुट और गहने आदि उठा लेता है। कुछ देर बाद दोनों चोर बाहर आते हैं। इनमें से एक चोर अपने हाथों में दानपेटी उठाकर बाहर जाता दिखाई देता है।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Odisha Weather
homeslider Odisha Weather

समुद्र में उठी 15 फीट ऊंची लहरें, पर्यटकों में मची हलचल

Odisha Weather दीघा में समुद्र का रौद्र रूप, 15 फीट ऊंची लहरों ने बढ़ाई चिंता ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित दीघा में समुद्र का मिजाज अचानक बेहद अशांत नजर आया। समुद्र में करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने के बाद पानी सुरक्षा दीवार को पार कर सड़क तक पहुंच गया। समुद्र की ऊंची लहरों […]

Spread the love
Read More
Petrol-Diesel Price Today
Business homeslider

आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today :  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज आम लोगों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव […]

Spread the love
Read More