शीतलहर से बचाव के लिए DDMO ने जारी की एडवाइजरी

Untitled 7 copy 13

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। शीतलहर और ठंड के प्रकोप में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMO) द्वारा आमजन के लिए शीतलहर एवं ठंड से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है। जारी किए गए एडवाइजरी में बताया गया है कि ठंड से बचाव के लिए उपयुक्त ऊनी कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय सिर, चेहरा, हाथ और पैरों को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म पेय पदार्थों एवं पौष्टिक आहार का सेवन करें। हीटर, ब्लोवर अथवा कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय कमरे में थोड़ी खिड़की खुली रखें तथा सोने से पहले सभी हीटर, ब्लोवर और अंगीठी को अवश्य बंद कर दें।

प्राधिकरण ने सलाह दी है कि अत्यधिक ठंड के दौरान घर के अंदर ही सुरक्षित रहें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। स्नान और पीने के लिए गुनगुने पानी का ही उपयोग करें। शरीर के किसी अंग के सुन्न पड़ने, हाथ, पैर, कान या नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। पशुओं के संबंध में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पशुओं को गर्म स्थान पर रखें तथा ठंड लगने की स्थिति में पशु चिकित्सक की सलाह लें। किसी भी आपात स्थिति में एम्बुलेंस सेवा 108, पुलिस 112 तथा राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More